A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेधनबाद

त्रुटिरहित मतदाता सूची अद्यतन को लेकर बीएलओ का दो दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ

 

धनबाद

टुंडी विधानसभा क्षेत्र में त्रुटिरहित मतदाता सूची अद्यतन को लेकर बुधवार से दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत हुई.

 

यह प्रशिक्षण टुंडी प्रखंड सभागार में आयोजित किया गया है, जिसमें राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत बीएलओ और बीएलओ सुपरवाइजर को प्रशिक्षण दिया जा रहा है.

 

बुधवार को मतदान केंद्र संख्या 1 से 50 तक के सभी बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) को प्रशिक्षण दिया गया, जबकि गुरुवार को मतदान केंद्र संख्या 51 से 89 तक के बीएलओ को प्रशिक्षण दिया जाएगा.

 

इस प्रशिक्षण सत्र का संचालन नई दिल्ली स्थित भारत अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र एवं चुनाव प्रबंधन संस्थान से प्रशिक्षित चंदन कुमार पासवान द्वारा किया गया.

 

उन्होंने बीएलओ और उनके पर्यवेक्षकों को मतदाता सूची अद्यतन की प्रक्रिया, सावधानियों और नियमों की विस्तार से जानकारी दी.

 

प्रशिक्षण सत्र के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी विशाल कुमार पांडेय,प्रभारी पंचायती राज पदाधिकारीब बलेश शाह, शिवराम कुमार चंदन,मनोज मरांडी,दीपा सिन्हा,अशोक कुमार सिंह सहित मतदान केंद्रों के बीएलओ और सुपरवाइजर भी प्रशिक्षण में शामिल थे.

Back to top button
error: Content is protected !!