
सहारनपुर ब्रेकिंग | 101 फुट तिरंगा कांवड़ यात्रा सकुशल सम्पन्न
🇮🇳 देशभक्ति और आस्था का अनूठा संगम, पुलिस सुरक्षा में निकली ऐतिहासिक तिरंगा कांवड़ यात्रा
सहारनपुर: श्रावण माह के पावन अवसर पर सहारनपुर में 101 फुट लंबी तिरंगा कांवड़ यात्रा को पुलिस सुरक्षा में सकुशल सम्पन्न कराया गया। यह यात्रा हरिद्वार से ग्राम हंगावली (थाना रामपुर मनिहारान, जनपद सहारनपुर) तक निकाली गई, जिसमें देशभक्ति और शिवभक्ति का अद्वितीय संगम देखने को मिला।
इस विशेष आयोजन में सहारनपुर पुलिस ने सुरक्षा, सेवा और आस्था – तीनों पहलुओं को प्राथमिकता देते हुए कांवड़ियों की हर जरूरत का ध्यान रखा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस बल पूरी तत्परता और मुस्तैदी के साथ तैनात रहा।
👉 यात्रा की निगरानी थाना गागलहेड़ी प्रभारी ने स्वयं संभाली। उन्होंने मौके पर मौजूद पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और कांवड़ यात्रा को पूर्ण सुरक्षा व्यवस्था के साथ गंतव्य तक पहुंचाया।
🔹 तिरंगा लहराता रहा, हर हर महादेव गूंजता रहा…
पूरे मार्ग में देशभक्ति और धार्मिक जयघोषों की गूंज रही। तिरंगा लेकर निकले श्रद्धालुओं में उत्साह, उमंग और अनुशासन की मिसाल देखने को मिली।
🔹 पुलिस सेवा भाव का प्रतीक बनी यात्रा:
सहारनपुर पुलिस ने न केवल सुरक्षा बल्कि सेवा के दायित्व को भी बखूबी निभाया। श्रद्धालुओं को जलपान, मार्गदर्शन और चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने में भी पुलिस पूरी तरह सक्रिय रही
📍 सहारनपुर पुलिस द्वारा श्रावण माह की कांवड़ यात्रा को शांति, सुरक्षा और श्रद्धा के साथ सम्पन्न कराने का यह प्रयास निश्चित ही सराहनीय है।
✍️ रिपोर्ट: एलिक सिंह
संपादक – वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़
उत्तर प्रदेश महामंत्री – भारतीय पत्रकार अधिकार परिषद
📞 संपर्क: 8217554083