A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरेझारखंड

खलारी के ऐतिहासिक श्रावणी मेले का कांके विधायक सुरेश बैठा ने किया उद्घाटन।।

IMG 20250725 WA0132 IMG 20250725 WA0131खलारी के ऐतिहासिक श्रावणी मेले का कांके विधायक सुरेश बैठा ने किया उद्घाटन।।

संवाददाता/राशीद अंसारी खलारी

खलारी। खलारी के नेहरू स्टेडियम में लगने वाले 40 वर्षीय ऐतिहासिक श्रावणी मेले का उद्घाटन शुक्रवार को कांके विधायक सुरेश कुमार बैठा ने फीता काटकर किया। मेले का  विधिवत पूजन पहाड़ी मंदिर के पुरोहित बृजराज के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस अवसर पर मजदूर नेता अब्दुल्लाह अंसारी ने इस मेले को ऐतिहासिक और सद्भावपूर्ण बताया, जबकि ललन सिंह ने भी इसकी सराहना करते हुए मेले में शराब पीकर आने वाले लोगों पर रोक लगाने का आह्वान किया। इंदिरा देवी, सरस्वती देवी और विगन सिंह भोगता सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यह मेला यहां के छोटे व्यवसायों के लिए बेहद लाभदायक है। मेला समिति के अध्यक्ष राजन सिंह राजा ने अतिथियों का अंग वस्त्र पहनाकर स्वागत किया। मंच संचालन तनवीर आलम ने कुशलतापूर्वक किया। विधायक सुरेश बैठा ने अपने संबोधन में समिति से विशेष रूप से कहा कि शराब पीकर आने वाले लोगों पर कड़ी निगरानी रखी जाए और सीसीटीवी कैमरों पर लगातार नजर रखी जाए। उन्होंने कहा, यह मेला खलारी के लिए एक ऐतिहासिक आयोजन है, जिसे सभी को मिलकर सफल बनाना चाहिए। विधायक ने क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर भी अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और कहा कि किसी भी विकास कार्य के लिए वे हमेशा तैयार हैं। कमिटी के अध्यक्ष राजन सिंह राजा ने भी लोगों से मेले को सफल बनाने में सहयोग की अपील की और कहा कि उन्हें हमेशा सभी का सहयोग मिलता रहा है और इस बार भी मिलेगा। इस अवसर पर तनवीर आलम, राजेश सिंह मिंटू, गोपाल तिवारी, मोनू रजक, साबिर अंसारी, विनय सिंह मानकी,रंजन सिंह बिट्टू,विक्की सिंह, सुनील सिंह, सोनू पांडेय,गोल्डन यादव, विकास दुबे,डी पी सिंह, असलम अली,प्रेम कुमार,बाबू खान, गोपाल सिंह, सुरेंद्र चौहान,भोला यादव, जालिम सिंह,अनिल पासवान, विनय खलको, जावेद अंसारी, इस्माइल अंसारी, तोहिद अंसारी, रतीय गंझू,कलीम रिज़वी, राजा खान, अब्बास अंसारी, राजा केशरी, राजेंद्र कुमार, रितम देवी, गुड़िया कुमारी, किरण देवी, नीलू विश्वकर्मा, सुधा झा, लिली एस्टेला, मुन्ना देवी,सरोज देवी और कई अन्य लोग उपस्थित थे।

 

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!