
पौड़ी/26 जुलाई, 2025ः आबकारी विभाग की टीम ने घुड़दौड़ी के समीप एक रिसॉर्ट से अवैध शराब की छः पेटियां बरामद की हैं। इसके अलावा टीम को मौके से 02 लाख 56 हजार 500 रूपये नगद मिले। टीम ने अवैध शराब और नगदी को जब्त कर दिया है। साथ इस मामले में एक व्यक्ति कुलदीप सिंह के खिलाफ 60 आबकारी एक्ट में मुकदमा दर्ज करते हुये हिरासत में ले लिया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी व जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने पंचायत चुनावों में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव के दृष्टिगत अवैध शराब पर आबकारी सहित अन्य विभागों को सख़्त निगरानी के निर्देश दिये, जिसके क्रम में विभागों द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं। जिला आबकारी अधिकारी तपन पांडेय ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि घुड़दौड़ी के समीप एक रिसॉर्ट में अवैध शराब रखी गयी है। सूचना के आधार पर संबंधित रिसॉर्ट में छापा मारा गया। मौके पर टीम को 06 पेटी शराब व 02 लाख 56 हजार 500 रुपये नगद मिले।
Atul Massey
एडिटर: वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़/ समृद्ध भारत अखबार
State Vice President of Uttarakhand (भारतीय पत्रकार अधिकार परिषद)


