A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेछत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर से जबलपुर के लिए नई एक्सप्रेस ट्रेन

20250804 124040
वंदेभारतलाइवटीव न्युज-: दपूम रेलवे ने छत्तीसगढ को एक नई सौगात दी है। छत्तीसगढ के रायपुर रेलवे-स्टेशन से मध्यप्रदेश के जबलपुर तक के लिए एक नई एक्सप्रेस ट्रेन चलेगी। रविवार 03 अगस्त को छत्तीसगढ के मुख्यमंत्री विषणुदेवसाय जी ने राजधानी रायपुर से जबलपुर के लिए नई एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाते हुए रवाना किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विषणुदेवसाय जी ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव जी का आभार जताया। गुजरात के भावनगर मे आयोजित एक मुख्य समारोह मे केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव जी, मनसुख मांडविया, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ• मोहन यादव जी, इस अवसर पर वर्चुअल रूप से जुड़े रहे। इस समारोह मे रीवा पुणे एक्सप्रेस और भावनगर अयोध्या एक्सप्रेस ट्रेन का शुभारंभ किया गया। 11701- रायपुर जबलपुर एक्सप्रेस ट्रेन दोपहर 02:45बजे रायपुर स्टेशन से छूटेगी और रात के 10:45 बजे जबलपुर स्टेशन पहुंचेगी। 11702- जबलपुर रायपुर एक्सप्रेस ट्रेन सुबह के 06:00बजे जबलपुर से चलकर दोपहर को 01:50 बजे रायपुर स्टेशन पहुंचेगी। इस ट्रेन मे कुल 15 कोच जिसमे एक एसी चेयर कार, चार चेयर कार, आठ सामान्य कोच, एक पॉवर कार, एक एसएलआरडी कोच होंगे। यह नई एक्सप्रेस ट्रेन सेवा नंदनवन जूलॉजिकल पार्क, मां बम्लेश्वरी देवी मंदिर, कान्हा नेशनल पार्क, भेड़ाघाट, धुआंधार जलप्रपात जैसे विभिन्न पर्यटन स्थलों तक पहुंचने मे मदद करेगी। समारोह मे सांसद बृजमोहन अग्रवाल जी, विधायक मोतीलाल साहू जी, पुरंदर मिश्रा जी, दपूम रेलवे महाप्रबंधक श्री तरूण प्रकाश जी और रायपुर रेल प्रबंधक श्री दयानंद जी सहित बड़ी संख्या मे गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!