A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशकानपुर

बिना कॉल-ओटीपी के उड़ाए 3.95 लाख, वृद्ध व्यापारी के खाते से साइबर ठगी

✍🏻 सुनहरा पत्रकार

कानपुर। हनुमंत विहार में साइबर ठगों ने वृद्ध से 3.95 लाख की ठगी कर ली। शातिरों ने बिना किसी कॉल, मैसेज व ओटीपी के मात्र चार दिन में फर्म के खाते से रकम उड़ाए।खाता चेक करने पर जब रुपये निकासी देखी तो उनके होश उड़ गए। पीड़ित ने थाने में शिकायत कर मुकदमा कराया।नौबस्ता आवास विकास हंसपुरम निवासी 72 वर्षीय लक्ष्मीकांत बाजपेई के अनुसार, उनकी नमक की फर्म है।इसका चालू खाता बैंक ऑफ बड़ौदा नौबस्ता शाखा में है। इसी साल 29 जुलाई व एक अगस्त के बीच खाते से किसी प्रकार का कोई लेनदेन नहीं किया गया। फिर भी खाते से करीब 3.95 लाख खाते से पार हो गए।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!