A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

गुलदस्ता देते हैं अखिलेश, राजभर का सपा प्रमुख पर तंज

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज, बलिया

बलिया। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने शनिवार को विपक्ष पर जमकर हमला बोला। बलिया पहुंचे राजभर ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर कटाक्ष करते हुए कहा, “अखिलेश यादव रात के अंधेरे में मोदी और योगी जी को गुलदस्ता देते हैं और कहते हैं कि जान बची रहे, लेकिन दिन में भाजपा के खिलाफ बोलते रहते हैं।”

राजभर ने कांग्रेस को भी निशाने पर लिया और कहा कि यूपी में उसका जनाधार खत्म हो चुका है। “कांग्रेस अब सिर्फ सपा के सहारे यूपी में जिंदा रहना चाहती है।” राहुल गांधी के वोटर लिस्ट में गड़बड़ी वाले बयान पर उन्होंने तंज कसा कि अब यह मजाक बनकर रह गया है।

बिहार चुनाव में उतरने के संकेत
राजभर ने एक बार फिर स्पष्ट किया कि उनकी पहली प्राथमिकता बिहार विधानसभा चुनाव एनडीए के साथ मिलकर लड़ने की है। लेकिन अगर गठबंधन नहीं होता है, तो वे अलग मोर्चा बनाकर स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि इस निर्णय का यूपी में उनके मंत्री पद पर कोई असर नहीं पड़ेगा। “मुझे मंत्री पद का कोई मोह नहीं है, पिछली बार भी इस्तीफा देकर छोड़ चुका हूं,” उन्होंने जोड़ा।

पुराने अनुभवों का जिक्र
राजभर ने 2007 में चुनाव लड़ने से रोके जाने और बाद में हुए उपचुनाव में पार्टी की हार को याद किया। उन्होंने कहा कि यदि 2025 में बिहार में गठबंधन नहीं होता है, तो वे अपनी पार्टी के दम पर चुनाव ज़रूर लड़ेंगे।

Show More

Jitendra Maurya

Vande Bharat Live Tv News Ghazipur Uttar Pradesh India
Back to top button
error: Content is protected !!