A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेगोरेला पेंड्राछत्तीसगढ़नागपुरमहाराष्ट्रस्थानीय समाचार

मरवाही वन मंडल में हाथियों एक दल विचरण कर रहा है।

हाथियों ने ग्रामीणों के घरों एवं किसानों की फसलों को भी नुकसान पहुंचाया

××××××××××××××××××××××××××××××××××××÷÷÷÷

वंदेभारतलाइवटीव न्युज, जीपीएम जिला समाचार-; 21/8/2025-”
प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ के गौरेला पेन्ड्रा मरवाही के मरवाही में पिछले कुछ दिनों से हाथियों का एक समूह विचरण कर रहा है। जानकारी के अनुसार हाथियों का यह दल कई समूहों में बंटा हुआ है। जानकारी के अनुसार एक हाथी को मरवाही के आबादी वाले क्षेत्र में भी देखा गया है। जिले के सिवनी बीट में भी एक हाथी को घूमते हुए देखा गया है। मिली जानकारी के अनुसार इन हाथियों ने क्षेत्र के ग्रामीणों के घरों के साथ साथ किसानों की फसलों को भी नुकसान पहुंचाया है। क्षेत्र के स्थानीय निवासी अपने घरों और फसलों को लेकर परेशान रहने लगे हैं। यहां के अधिकतर लोगों का जीवन कृषी पर आधारित रहता है, ऐसे में हाथियों के फसलों को नुकसान पहुंचाने से उनकी चिंता बढ़ना स्वभाविक है।प्राप्त जानकारी के अनुसार कल गुरूवार की देर शाम को एक हाथी मरवाही अस्पताल के पास तक पहुंच गया हाथियों के क्षेत्र में विचरण करने यहां रहने वाले आसपास के ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोग उत्सुकतावश हाथियों के नजदीक भी पहुंच जाते हैं, ऐसे में वन विभाग के द्वारा ग्रामीणों से यह अपील की गई है कि वे हाथियों से दूर ही रहें। जानकारी अनुसार वन विभाग की टीम लगातार हाथियों की इन गतिविधियों पर अपनी नजर रख रही है।

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!