
सागर। वंदे भारत लाईव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664- संयुक्त संचालक लोक शिक्षण संभाग सागर एम कुमार द्वारा शासकीय उत्कृष्ट उ.मा.वि. सागर में प्रार्थना सभा के दौरान आकस्मिक निरीक्षण किया जिसमें संपूर्ण प्रार्थना सभा के प्रस्तुतीकरण की प्रशंसा करते हुए प्रेरक उद्बोधन दिया जिसमें उन्होंने कहा कि लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु अपनी गति उसके अनुरूप बनाएं और चरित्र निर्माण पर विशेष बल दिया। प्रार्थना सभा में छात्र योगिता पटेल कक्षा नवमी को जन्मदिन पर उपहार एवं शुभकामनाएं प्रदान करते हुए कहा कि जन्मदिन पर हमें इस बात पर विचार करना चाहिए कि मेरा जन्म क्यों हुआ उसे उद्देश्य प्राप्ति के लिए हमें सतत प्रयास रहना चाहिए। शासकीय उत्कृष्ट उ.मा. वि. सागर में संचालित पीएम श्री विद्यालय में ओजस्विनी कार्यक्रम 2025-26 हेतु संभागीय मास्टर टेनिस प्रशिक्षण का भी अवलोकन किया एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए।