A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेश

एक दलित किसान के खेत पर किया दबंगों ने कब्जा

महेवा
थाना बकेवर क्षेत्र के अंतर्गत तहसील क्षेत्र चकरनगर के ग्राम मेंहदीपुर में दलित की तन्हा जमीन की मेड तोड़कर पड़ोसी खेत वाले ने किया कब्जा तथा विरोध करने पर जाति सूचक गालियां देते हुए जानमाल की धमकी भी दी वहीं पीड़ित ने सपरिवार उपजिलाधिकारी चकरनगर के समक्ष अपनी लिखित रूप से शिकायत दी ।
वहीं इसके पूर्व में पीड़ित गत चार सितंबर को लिखित रूप से शिकायत दे चुका था लेकिन हल्का लेखपाल ने एस डी एम के आदेशों को ठेंगा दिखाते हुए वहां जाना भी मुनासिब नहीं समझा ।
प्राप्त विवरण के अनुसार ग्राम मेंहदीपुर निवासी सतेंद्र कुमार दिवाकर पुत्र रामनाथ की गांव मेंहदीपुर में खाता संख्या 512 की गाटा संख्या 568 च रकवा 1.8210 हेक्टेयर भूमि है जिससे लगी हुई भूमि गांव के ही रामस्वरूप पुत्र महादेव ,श्रीनारायण पुत्र रामनाथ ,गंगाचरण पुत्र रामनाथ एवं नरेंद्र कुमार पुत्र रामस्वरूप ने नाम गाटा 567 ख रकवा 0.2390 अंकित है उक्त भूमि के मालिकों ने बुधवार की रात में गांव के ही नामदज लोगों को चार ट्रैक्टर चलवाकर सतेंद्र कुमार की निजी भूमि को समतल करवाकर अपनी भूमि में मिला ली जब सतेंद्र व उनकी पत्नी उपासना ने विरोध किया तो उन्हें जातिसूचक शब्द कहते हुए अपमानित किया तथा जानमाल की धमकी दी पूर्व में भी चार सितंबर को उन लोगों ने ट्रेक्टर चलवाने का प्रयास किया तो एस डी एम चकरनगर से शिकायत होने के बाद कार्य नहीं कराया था वहीं बुधवार की रात को अवैध रूप से पीड़ित का खेत तोड़कर अपने में मिला लिया पीड़ित गुरुवार की सुबह सपरिवार तहसील पहुंचा व एस डी एम चकरनगर को शिकायती पत्र दिया ।
वहीं उपजिलाधिकारी चकरनगर ब्रह्मानंद कठेरिया ने बताया कि लेखपाल को जांच के आदेश दिया है ।IMG 20250911 WA0017

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!