
थाना चुनार पुलिस द्वारा बन्द परिसर मे जीत-हार की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे 11 जुआरी गिरफ्तार; मौके से ₹ 109690/-नगद, दो अदद ताश की गड्डी 52-52 पत्ते, 08 अदद चार पहिया वाहन, 01 अदद मोटर साइकिल व 10 अदद मोबाइल फोन बरामद – 
“सोमेन बर्मा” वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपट में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड़ एवं जुआरियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में अभियान चलाकर कार्यवाही करने हेतु समस्त प्रभारी निरीक्षक थानाध्यक्षगण को निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांकः 11.09.2025 को थाना चुनार पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना चुनार क्षेत्रांतर्गत ग्राम खम्हवा स्थित ढोलकिया पहाड़ी पर बने झोपड़ी में दबिश देकर जीत-हार की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे 11 जुआरियों 1. संजय पुत्र रामकिशुन निवासी लोहटीकलां थाना को० देहात जनपद मीरजापुर. 2. शिवमकुमार पुत्र हनुमान निवासी अटल चौक थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर, 3. संजय चौबे पुत्र भोला निवासी हरिहरपुर थाना जन्सा जनपट वाराणसी. 4. देवेन्द्र कुमार पुत्र त्रिभुवन निवासी बघेड़ी टोला रामनगर थाना रामनगर जनपद वाराणसी. 5. मनोज कुमार पुत्र पारसनाथ निवासी पथरौरा थाना अदलहाट जनपद मीरजापुर, 6. ओम प्रकाश पटेल पुत्र मुन्नालाल पटेल निवासी सरसवा गगापुर थाना शिवपुर जनपद वाराणसी. 7. राजेश कुमार पुत्र राजेन्द्र प्रसाद निवासी जयराम का बगीचा थाना को०शहर जनपद मीरजापुर. 8. रूपेश कुमार पुत्र कृपाशंकर सिंह निवासी सुगापाख थाना मड़िहान जनपट मीरजापुर. 9. प्रशान्त उपाध्याय पुत्र आनन्द कुमार निवासी पयागपुर राजाताबाल जनपद वाराणसी, 10. भुल्लन सिंह पुत्र बन्धु सिंह निवासी कोलना थाना अदलहाट जनपद मीरजापुर व 11. महेश पुत्र दीनानाथ निवासी कथरौरा थाना अदलहाट जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से मालफड़ से ₹ 97740/-, जमातलाशी से ₹ 11950/- (कुल ₹ 109690/-), दो अदद ताशी की गड्डी 52-52 पत्ते, 08 अदद चार पहिया वाहन. 01 अदद मोटर साइकिल व 10 अदद मोबाइल फोन बरामद किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बंध में थाना चुनार पर मु0अ0सं0-439/2025 धारा 3/4 सार्वजनिक जुआ अधिनियम पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही कर गिरफ्तार अभियुक्तों को मा०न्यायालय/जेल भेजा गया।
पंजीकृत अभियोग – मु0अ0सं0-439/2025 धारा 3/4 सार्वजनिक जुआ अधिनियम, थाना चुनार जनपद मीरजापुर।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण –1. संजय पुत्र रामकिशुन निवासी लोहटीकला थाना को०देहात जनपद मीरजापुर। 2. शिवमकुमार पुत्र हनुमान निवासी अटल चौक थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर। 3. संजय चौबे पुत्र भोला निवासी हरिहरपुर थाना जन्सा जनपद वाराणसी। 4. देवेन्द्र कुमार पुत्र त्रिभुवन निवासी बघेड़ी टोला रामनगर थाना रामनगर जनपद वाराणसी। 5. मनोज कुमार पुत्र पारसनाथ निवासी पथरौरा थाना अदलहाट जनपद मीरजापुर। 6. ओम प्रकाश पटेल पुत्र मुन्नालाल पटेल निवासी सरसवा गंगापुर थाना शिवपुर जनपद वाराणसी। 7. राजेश कुमार पुत्र राजेन्द्र प्रसाद निवासी जयराम का बगीचा थाना को०शहर जनपद मीरजापुर। 8. रूपेश कुमार पुत्र कृपाशंकर सिंह निवासी सुगापाख थाना मड़िहान जनपद मीरजापुर। 9. प्रशान्त उपाध्याय पुत्र आनन्द कुमार निवासी पयागपुर राजाताबाल जनपद वाराणसी। 10. भुल्लन सिंह पुत्र बन्धु सिंह निवासी कोलना थाना अदलहाट जनपद मीरजापुर। 11. महेश पुत्र दीनानाथ निवासी कथरौरा थाना अदलहाट जनपद मीरजापुर।
बरामदगी विवरण- मालफड़ से ₹ 97740/-, जमातलाशी से ₹ 11950/- (कुल ₹ 109690/-), दो अदद ताशी की गड्डी 52-52 पत्ते व 10 अदद मोबाइल फोन, 08 अदद चार पहिया वाहन, 01 अदद मोटर साइकिल बरामद।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम – प्रभारी निरीक्षक रवीन्द्र भूषण मौर्य मय पुलिस टीम थाना चुनार जनपद मीरजापुर। उप निरीक्षक राजेश कुमार पाण्डेय चौकी प्रभारी सक्तेशगढ़ मय पुलिस टीम।







