उत्तर प्रदेशबस्ती

15 लाख के फर्जी नोट के साथ 4 अंतर्जनपदीय अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अजीत मिश्रा (खोजी)

।।बस्ती पुलिस को मिली बडी सफलता, नकली नोट के गैग का किया भंडाफोड़ ।।

💫 15 लाख के फर्जी नोट के साथ 4 अंतर्जनपदीय अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार।FB IMG 1759142259519

अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत ने बस्ती पुलिस लाइन में किया खुलासा। पुलिस ने अभियुक्तों को छावनी थाना क्षेत्र स्थित मछली मंडी विक्रमजोत से किया गिरफ्तार। गिरफ्तार चारों अभियुक्तों में दो अभियुक्त जनपद संतकबीरनगर,एक गोंडा और एक बस्ती जनपद के हैं निवासी।मौके से फरार एक अभियुक्त की पुलिस कर रही है तलाश।गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना छावनी एसओ जनार्दन प्रसाद के साथ सर्विलांस टीम रहे शामिल। टीम को बस्ती एसपी ने 25 हजार का इनाम देने की घोषणा।

छावनी पुलिस ने गैग के सरगना सहित अन्य साथियों को नकली नोट के साथ किया गिरफ्तार। गिरफ्तार अभियुक्तों करते थे नकली नोट की सप्लाई भारी मात्रा मे निकली नोट बरामद। पुलिस ने गैंग से बरामद किया 15 लाख रुपए का नकली नोट, 10 मोबाइल, एक कार,एक बैग।

गोंडा, बस्ती और संतकबीरनगर जिले के निवासी है पकड़े गए चारों अभियुक्त। मुखबिर की सूचना पर अनूप कुमार सिंह, ओमकार, राजकुमार गुप्ता और शिव कुमार कन्नौजिया को पुलिस टीम ने किया गिरफ्तार। पुलिस ने 50 हजार रुपए की 30 गद्दी पुलिस टीम ने किया बरामद, भोले भाले लोगों को बनाते थे गैंग के सदस्य। गैग के सदस्यों का कारनामा भोले भाले लोगों को कम पैसों के बदले अधिक रकम देने की देते थे लालच।

अभियुक्तों को गिरफ्तार करने मे थानाध्यक्ष छावनी जनार्दन प्रसाद, SOG प्रभारी विकास यादव, सर्विलांस प्रभारी शशिकांत सहित अन्य लोग रहे शामिल।

Back to top button
error: Content is protected !!