प्लास्टिक कूड़ेदान स्थापित करने के नाम पर लाखों रुपए का गबन किया गया
अजीत मिश्रा (खोजी)
बस्ती ज़िले के रामनगर ब्लॉक की, जहां के ब्लॉक प्रमुख यशकांत सिंह पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं।
“RTI में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं जिसमें ब्लॉक प्रमुख यशकांत सिंह और उनके करीबी लोग सरकारी योजनाओं में काफी भ्रष्टाचार कर रहे हैं?
प्लास्टिक कूड़ेदान स्थापित करने के नाम पर लाखों रुपए का गबन किया गया है !जिसमें प्रति कूड़ेदान की लागत 8850 के दर से खरीदा गया है !
सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि जिस AADYA फर्म से यह खरीददारी की है उसका बिल फर्जी है जिसपे दर्ज GST no ही गलत है !
सूत्रों से यह पता चला है यह फर्म ब्लॉक प्रमुख यशकांत सिंह के रिलेटिव के नाम से बनवाया गया है। जिस पर लाखों रुपए निकाल लिए गए हैं!
RTI से यह भी खुलासा हुआ कई ग्राम पंचायतो के प्रधानों द्वारा कराए गए कार्यों का फर्जी तरीक़े से दोबारा काम दिखाकर पैसा निकाल लिया गया है!
इसी तरह दर्जनों वॉटर कूलर लगाया है जिसमें जमके भ्रष्टाचार फर्जीवाड़ा किया गया है !
“सूत्रों के मुताबिक, सरकारी फंड का दुरुपयोग कर निजी संपत्ति बनाई जा रही है। कई टेंडर और योजनाओं में भाई-भतीजावाद और कमीशनखोरी के आरोप भी लग रहे हैं!
“फिलहाल इस भ्रष्टाचार की शिकायत लोकायुक्त उत्तर प्रदेश से की गई है अब देखना ये होगा कि इन आरोपों की जांच कब और कैसे होती है, और भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई कब होगी !












