

14 अक्टूबर मंगलवार 2025-: प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ के गोरेला पेन्ड्रा मरवाही जिले के गौरेला में एक तेज रफ्तार बस स्कूली छात्रा को टक्कर मार दी। प्राप्त जानकारी अनुसार कल सोमवार की सुबह स्कूली छात्रा अपनी स्कूटी से घर से निकल कर स्कूल की ओर जा रही थी, तभी यह सड़क हादसा हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार टक्कर के बाद बस चालक बस छोड़कर मौके से फरार हो गया। यह पूरा मामला गौरेला पेन्ड्रारोड पुलिस थानान्तर्गत का है। प्राप्त जानकारी अनुसार बस को ठोकर से छात्रा वहीं सड़क पर गिर गई इससे छात्र के पैर में गंभीर चोट लगी, और छात्रा का स्कूटी भी क्षतिग्रस्त हो गया। प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार हादसे के बाद वहां के स्थानीय नागरिकों ने बस की टक्कर से घायल हुई छात्रा को तुरंत गौरेला अस्पताल पहुंचाया जहां पर उसका इलाज जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गौरेला सेमरा के आत्मानंद स्कूल की छात्रा स्वीकृति राठौर है, जो कि 13 अक्टूबर की सुबह अपनी स्कूटी से आत्मानंद स्कूल सेमरा की ओर जा रही थी। तभी रास्ते में एक बस ने छात्रा को जोरदार टक्कर मार दी। यह दुर्घटना गौरेला सेमरा के आत्मानंद स्कूल रोड तिराहे के पास घटित हुई। हादसे की जानकारी प्राप्त होने पर गौरेला पुलिस दल घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू की। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस घटना के बाद बस चालक मौके पर से फरार हो गया पुलिस संबंधित बस चालक की तलाशी शुरू दी है। क्षेत्र में यातायात पुलिस के लगातार किए जा रहे प्रयासों के बाद भी तेज रफ्तार से चलने वाले वाहनों से सड़क दुर्घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहीं। दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं। कल की इस दुर्घटना से क्षेत्र के स्कूली विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों में भी चिंता बढ़ने लगी है।








