A2Z सभी खबर सभी जिले की

संपूर्ण समाधान दिवस पर 45 शिकायतें मिलीं,5 मामलों का हुआ निस्तारण 

संपूर्ण समाधान दिवस पर 45 शिकायतें मिलीं,5 मामलों का हुआ निस्तारण

FB IMG 1760773100879 1 FB IMG 1760773103625

हाटा कुशीनगर,हाटा तहसील में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजन, 5 का मौके पर समाधान कुशीनगर के हाटा तहसील परिसर में जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 45 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें से 05 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शनिवार को हुए इस समाधान दिवस में राजस्व विभाग से 18, पुलिस विभाग से 12, विकास विभाग से 01 और अन्य विभागों से 14 मामले प्राप्त हुए। मौके पर राजस्व विभाग के 03 और अन्य विभागों के 02 मामलों का समाधान किया गया। शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान कई महत्वपूर्ण शिकायतें सामने आईं। ग्राम कोटवा निवासी शीला देवी ने अपनी बेटी के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई, जिस पर क्षेत्राधिकारी कुशीनगर कुंदन सिंह ने त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। सितुहिया निवासी शालिनी सिंह ने अंडरग्राउंड पाइप लगाने और खंडजा रोके जाने संबंधी समस्या बताई।रामपुर पौटवा निवासी अमरावती देवी ने ग्राम प्रधान पर अपनी जमीन पर शौचालय निर्माण कराने का आरोप लगाया। वहीं, ग्राम सभा भलुहा पोखराटोला निवासी हरि ने पोखरियों पर अवैध कब्जे की शिकायत की, जबकि भलुहा निवासी संध्या देवी ने पति की मृत्यु के 15 साल बाद भी विधवा पेंशन न मिलने की बात कही।शिकायतकर्ताओं ने अपनी समस्याओं के शीघ्र समाधान की उम्मीद जताई। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे मौके पर जाकर गुण-दोष के आधार पर शिकायतों का समाधान सुनिश्चित करें।

FB IMG 1760773108403

सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक केशव कुमार, क्षेत्राधिकारी कुशीनगर कुंदन सिंह, उपजिलाधिकारी योगेश्वर सिंह, तहसीलदार जया सिंह, नायब तहसीलदार सुनील कुमार सिंह, ईओ मीनू सिंह और प्रभारी निरीक्षक रामसहाय चौहान सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के उपरांत मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. चंद्रप्रकाश ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया, जहां व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं।

Back to top button
error: Content is protected !!