A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेधार्मिकनागपुरमहाराष्ट्र

धनतेरस का पर्व उमंग उत्साह पूर्वक मनाया गया

धन्वंतरि जयंती पर हुई विशेष पूजा अर्चना

卐आप सभी को दीपावली की हार्दिक बधाई शुभकामनाऐं 卐

रविवार 19 अक्टूबर 2025-: नागपुर- कल शनिवार 18 अक्टूबर 2025 को शुभ मंगलदायक योग मे धनतेरस एवं धन्वंतरि जयंती मनाई गई धनतेरस पर नागपुर मे भी खूब उत्साह देखा गया। धनतेरस के शुभ अवसर पर कल बाजारों में भी खूब रौनक रही। पूजा सामग्री की दुकान से ले कपड़े इलेक्ट्रॉनिक, कपड़े, वाहन को शोरूम आदि में स्थानों पर खरीदार शुभ अवसर खरीदारी करते नजर आए। कल शनिवार धनतेरस के शुभ अवसर पर गोधूली बेला में नागपुर शहर सुंदर रोशनी में जगमगाता रहा। धनतेरस, धन्वंतरि जयंती पर लोग अपने अपने घरों में गणेश जी, देवी मां लक्ष्मी जी, धन के देव कुबेर जी के साथ साथ आरोग्य दाता भगवान धनवंतरी जी की पूजा अर्चना वंदना कर सुंदर दीप प्रज्वलित कर धन समृद्धि आरोग्य की की कामना की। इस अवसर पर मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना की गई। मन्दिरों को आकर्षक रूप से सजाया गया। नागपुर के श्री टेकड़ी गणेश मंदिर, पारडी स्वामीनारायण मंदिर मे भकतजनों ने पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। दीपावली के प्रथम दिन धनतेरस पर मंदिरों में आकर्षक साज सजावट दिखाई दिया। कल धनतेरस एवं भगवान धन्वंतरी, कुबेर देव की पूजा अर्चना के साथ पांच दिनों पावन पर्व दीपावली की शुरुआत भी हो गई। दीपावली के दूसरे दिन आज 19 अक्टूबर रविवार 2025 को नरक चतुर्दशी मनाई जायेगी। हिंदू प्राचीन परंपरा के अनुसार नरक चतुर्दशी के दिन भगवान श्रीकृष्ण जी ने नरकासुर नामक दैत्य का अंत किया था। नरक चतुर्दशी को रूप चतुर्दशी भी कहा जाता है।।ज्योतिष विद्वानों के अनुसार आज रविवार 19 अक्टूबर को नरक चतुर्दशी पर सर्वार्थ सिद्धियोग , अमृत योग, इंद्र योग का अद्भुत संयोग बन रहा है। 19 अक्टूबर को चतुर्दशी तिथि दोपहर में 01:51 मिनट पर शुरू होकर 20 अक्टूबर सोमवार को दोपहर में 03:44 बजे समाप्त होगी। नरक चतुर्दशी पर सूर्योदय होने के पहले स्नान आदि से निवृत्त होकर तिलक दीपदान कर यमराज की पूजा वंदना करने का विशेष महत्व है।

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!