A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेधनबाद

गुरुवार को श्री चित्रगुप्त जी महाराज का वार्षिकोत्सव एवं पूजन सह महाभंडारे का आयोजन

बाघमारा अंचल चित्रगुप्त महापरिवार ट्रस्ट श्यामडीह, कतरास बाजार, धनबाद के तत्वाधान में गुरुवार को श्री चित्रगुप्त जी महाराज का वार्षिकोत्सव एवं पूजन सह महाभंडारे का आयोजन प्रस्तावित श्री चित्रगुप्त जी महाराज के मंदिर एवं विवाह स्थल धूमधाम से श्यामडीह में मनाया गया।
इस महाआयोजन में धनबाद, कतरास, बाघमारा, महुदा, राजगंज ,सिजुआ, कपूरिया, भूली, बेहरा कुदर एवं आसपास के सैकड़ो चित्रांश सपरिवार शामिल होकर अपने इष्ट देव का पूजन किया। चित्रांशो ने महाभंडारे में शामिल होकर महाभोग ग्रहण किये। वर्ष 2025 के लिए नवगठित युवा समिति के द्वारा बड़े उत्साह से अत्यंत भाव आयोजन किया गया। समस्त क्षेत्र से आए चित्रांश परिवार के सदस्यों ने आपस में मिलकर एक दूसरे को गले लगाया एवं श्री चित्रगुप्त पूजन की शुभकामनाएं दी। यथाशीघ्र भगवान चित्रगुप्त मंदिर निर्माण के लिए अपना-अपना बहुमूल्य सुझाव दिया। इस मौके पर कई गणमान्य लोगों ने भाग लिया। जिनमें मुख्य रूप से जेएमएम नेता अमितेश सहाय रवि श्रीवास्तव धनबाद सांसद ढुल्लू महतो, टुंडी विधायक मथुरा महतो, बाघमारा विधायक शत्रुघन महतो, मोहन प्रसाद लाला,कृष्णमोहन प्रसाद सिन्हा, विजय कुमार सिन्हा, अमित कुमार सिन्हा, प्रवीण लाला, सुरेश लाल, पंकज सिन्हा, विनय कुमार सिन्हा, अरुण कुमार लाला, संजय कुमार सिन्हा, रजनीश कुमार वर्मा, शशि सिन्हा, देवेंद्र सिन्हा, धनंजय श्रीवास्तव, मनोज लाला, रौनक सिन्हा, अमन सिन्हा ,हिमांशु सिन्हा, कबीर रंजन, राकेश कुमार सिन्हा, कृष्णा कुमार सिन्हा, कौशल सिन्हा, निलय कुमार, संटू सिन्हा, पुरूषोतम लाला, हर्ष सिन्हा, राज सिन्हा, बिट्टू सिन्हा, कृष्णा सिन्हा आदि थे।

Back to top button
error: Content is protected !!