A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेछत्तीसगढ़

युवा ही राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत – एसपी सारंगढ़-बिलाईगढ़ का सन्देश

 Chitrasen ghritlahre, vande bharat live tv news/samriddha bharat, 24 अक्टूबर 2025//भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के निर्देश पर आदर्श ज्योति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, छिंद की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला, प्रधानपुर में सात दिवसीय विशेष शिविर आयोजित किया गया।शिविर के पाँचवें दिन जिले के पुलिस अधीक्षक आञ्जनेय वार्ष्णेय मुख्य अतिथि के रूप में पहुँचे। उनके स्वागत के साथ ही शिविर परिसर में जोश और उत्साह का माहौल बन गया।

डिजिटल सशक्त भारत की नींव रखेंगे युवा

एसपी वार्ष्णेय ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत को डिजिटल शक्ति से सशक्त बनाने में युवाओं की भूमिका सबसे अहम है।

“अगर युवा डिजिटल साधनों का सही और सकारात्मक उपयोग करें, तो भारत को आत्मनिर्भर और तकनीकी रूप से सशक्त बनाया जा सकता है।”

उन्होंने युवाओं को समय प्रबंधन, नैतिक मूल्यों और जैविक खेती के महत्व से भी अवगत कराया। उन्होंने कहा कि अजैविक खेती से पर्यावरण को गंभीर नुकसान पहुँच रहा है, इसलिए युवाओं को जैविक खेती अपनाकर हरित भारत निर्माण में योगदान देना चाहिए।

छात्रों से संवाद, प्रतियोगी परीक्षाओं की दी जानकारी

एसपी वार्ष्णेय ने छात्रों से सीधे संवाद करते हुए प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा कीं, साथ ही उनके प्रश्नों के प्रेरक और तार्किक उत्तर दिए।
उनकी बातें सुनकर छात्र-छात्राओं में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार हुआ।

ग्राम प्रधानपुर में उमड़ा जनसैलाब

शिविर में विद्यालय अध्यक्ष तुलाराम साहू, प्राचार्य विद्याधर चौहान, ग्राम के गणमान्य नागरिक फागुलाल साहू और कपिल देव मिरी, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी गोपाल प्रसाद साहू, सहायक अधिकारी विक्रम कुर्रे व विनोद कुमार खांडे, शिक्षकगण और बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।

यह सात दिवसीय शिविर अनुशासन, सेवा और समाज निर्माण की प्रेरणा का उत्कृष्ट उदाहरण बन गया।

Back to top button
error: Content is protected !!