A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

जमीन विवाद को लेकर महिला ने जनपद सदस्य की कार में की तोडफ़ोड

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664* जनपद कार्यालय के सामने उस समय हंगामा मच गया, जब एक महिला ने जनपद सदस्य राघवेंद्र ठाकुर की कार में जमकर तोड़फोड़ कर दी। महिला का आरोप है कि राघवेंद्र ठाकुर ने उसकी जमीन पर गलत तरीके से कब्जा करवाया है। घटना सड़ेरी पंचायत के जनपद सदस्य राघवेंद्र ठाकुर से जुड़ी बताई जा रही है। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, जब महिला ने गाड़ी में तोड़फोड़ शुरू की, तो राघवेंद्र ठाकुर खुद को बचाने के लिए वहां से भाग खड़े हुए। महिला ने बताया है कि उसने इस मामले की शिकायत सागर कलेक्टर और एसपी से पहले ही कर दी थी, लेकिन कार्रवाई न होने से वह नाराज थी। लगातार अनदेखी से परेशान होकर उसने जनपद कार्यालय के सामने अपना गुस्सा जाहिर कर दिया।

Back to top button
error: Content is protected !!