
सुरेन्द्र दुबे डिस्टिक हेड धार (सीधी)
मध्यप्रदेश शासन द्वारा प्रदेश के प्रत्येक जिले में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में जिला विकास सलाहकार समिति का गठन किया गया है। इसी क्रम में जिला सीधी अंतर्गत जिला विकास सलाहकार समिति का गठन किया गया है, जिसमें प्रभारी मंत्री पदेन उपाध्यक्ष, कलेक्टर सदस्य सचिव, सांसद, जिले के समस्त विधायक, नगर पालिका परिषद सीधी के अध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष एवं जिले के समस्त जनपद पंचायत अध्यक्षों को समिति के सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।
प्रभारी मंत्री जिला सीधी द्वारा जिले के उद्योग, व्यापार, प्रगतिशील किसान, समाज सेवा, चिकित्सा एवं विधि जैसे विभिन्न क्षेत्रों से 20 प्रतिनिधियों को नामांकित सदस्य के रूप में अनुमोदन प्रदान किया गया है।
जारी आदेशानुसार मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव समिति के अध्यक्ष होंगे तथा प्रदेश के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं प्रभारी मंत्री जिला सीधी दिलीप जायसवाल समिति के उपाध्यक्ष होंगे।
समिति में विधायक अजय सिंह राहुल चुरहट, रीती पाठक विधायक सीधी, विश्वामित्र पाठक विधायक सिहावल, कुंवर सिंह टेकाम विधायक धौहनी, नगर पालिका परिषद सीधी की अध्यक्ष काजल वर्मा तथा जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू रामजी सिंह को सदस्य बनाया गया है। इसके अतिरिक्त जनपद पंचायत अध्यक्षों में धर्मेन्द्र सिंह परिहार सीधी, उर्मिला साकेत रामपुर नैकिन, राजकुमारी सिंह सिहावल, सुनैना सिंह मझौली एवं श्यामवती सिंह कुसमी को भी समिति में शामिल किया गया है।
उद्योग, व्यापार, प्रगतिशील किसान, समाज सेवा, चिकित्सा एवं विधि क्षेत्रों से नामांकित सदस्यों में शरदेन्दु तिवारी समाजसेवी बेल्दह, देवकुमार सिंह समाजसेवी जमोड़ी कला, महेन्द्र शुक्ला समाजसेवी मिश्रगवां, रामसस्वरूप यादव प्रगतिशील किसान चोभरा दिग्विजय सिंह, रामकृष्ण पटेल प्रगतिशील किसान पड़खुरी, अधिवक्ता अम्बुज पाण्डेय भितरी, अधिवक्ता अखिलेश जायसवाल डांगा, डॉ. यू. के. श्रीवास्तव मड़वास, जमुनादेवी समाजसेवी टमसार, संतोष उर्मलिया समाजसेवी मझौली, विनोदधर द्विवेदी समाजसेवी पमरिया, घनश्याम गुप्ता व्यापारी अमिलिया, पुष्पराज सिंह प्रगतिशील किसान खोंचीपुर, विश्वनाथ साहू समाजसेवी कड़ियार, विनय सिंह चौहान प्रगतिशील किसान डैनिहा, संतोष पाण्डेय प्रगतिशील किसान बम्हनी, कमल कामदार व्यापारी नूतन कॉलोनी, पं. रोहित तिवारी प्रगतिशील किसान सोनतीर पटेहरा, रोहित मिश्रा विधि सोनाखाड़ एवं वंशगोपाल गुप्ता व्यापारी कुचवाही शामिल हैं।
समिति की बैठकों में आवश्यकता अनुसार जिला स्तर के समस्त विभाग प्रमुख जैसे पुलिस, वन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, लोक निर्माण विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारियों को विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में आमंत्रित किया जाएगा।
समिति का उद्देश्य जिले की जनता, जनप्रतिनिधियों एवं हितधारकों की आवश्यकताओं के अनुरूप दीर्घकालीन विकास योजनाएं तैयार करना, जिले की परंपरागत कौशल को प्रधानमंत्री के लोकल फॉर वोकल सिद्धांत के अनुरूप राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रोत्साहित करना, शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु सुझाव देना, स्थानीय नवाचारों को योजनाबद्ध रूप देना, रोजगार सृजन तथा विकसित मध्यप्रदेश के लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु कार्ययोजना तैयार करना है। इसके साथ ही उद्योग, व्यापार, जल संरचनाओं के संरक्षण, निर्यात कृषि, खनिज एवं पर्यावरण जैसे क्षेत्रों में जिले की कार्ययोजना के लिए सुझाव देना भी समिति के प्रमुख कार्यों में शामिल है








