A2Z सभी खबर सभी जिले कीFinanceTechnologyअन्य खबरेटेक्नोलॉजीधारमध्यप्रदेशलाइफस्टाइलसीधी

ब्राह्मण समाज के बेटियों पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले के ऊपर, fir करने की मांग पुलिस अधीक्षक से की गई है —

कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है

सुरेन्द्र दुबे डिस्टिक हेड धार Screenshot 2025 12 18 18 33 40 074 com.facebook.katana edit Screenshot 2025 12 18 18 29 39 790 com.whatsapp edit(सीधी) अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज सीधी के जिला अध्यक्ष पंडित राकेश दुबे ने ब्राह्मण समाज के खिलाफ कथित अपमानजनक व भड़काऊ टिप्पणी को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। संगठन ने पुलिस अधीक्षक, सीधी को लिखित शिकायत सौंपते हुए आरोपी के विरुद्ध तत्काल FIR दर्ज करने की मांग की है। संगठन का आरोप है कि सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणी से जाति-समुदाय और धर्म के आधार पर घृणा फैलाने, समाज की भावनाओं को आहत करने और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास किया गया।

पत्र में उल्लेख है कि  वीरेंद्र सिंह बघेल निवासी  कोस्ट पोस्ट  थाना चुरहट  जिला सीधी मध्य प्रदेश  ने  एक पोस्ट/बयान के माध्यम से ब्राह्मण समाज को निशाना बनाते हुए महिलाओं को लेकर अभद्र और अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया गया, जिससे समाज में आक्रोश और तनाव व्याप्त है। संगठन ने स्पष्ट किया कि आरोपी को नोटिस देकर स्पष्टीकरण का अवसर दिया गया था, लेकिन निर्धारित समय में कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला।

अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज ने चेताया है कि यह मामला आईपीसी की गंभीर धाराओं (196, 197, 299, 302 व 66F सहित) के अंतर्गत दंडनीय है और यदि 10 दिनों के भीतर कार्रवाई नहीं हुई, तो समाज व्यापक आंदोलन के लिए बाध्य होगा, जिसकी जिम्मेदारी  जिला प्रशासन की होगी।

मांगें:

आरोपी के विरुद्ध तुरंत FIR दर्ज हो

सोशल मीडिया पर फैलाए गए भड़काऊ कंटेंट पर सख्त कार्रवाई हो

समाज की महिलाओं के सम्मान पर की गई टिप्पणी के लिए कानूनी दंड

संगठन ने  पुलिस अधीक्षक सीधी से कार्यवाही की  अपील की है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने और सामाजिक समरसता कायम रखने के लिए तत्काल और निष्पक्ष कार्रवाई की जाए।
आवेदन देने में निम्नलिखित लोग सम्मिलित हुए जिसमें पंडित राकेश दुबे जिला अध्यक्ष अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज सीधी पंडित शत्रुघ्न पाण्डेय जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा पंडित पुष्पराज मिश्रा पंडित मार्तंड मिश्रा पंडित रविंद्र पाण्डेय एडवोकेट रोहित मिश्रा पंडित अनीश मिश्रा पंडित सुधांशु तिवारी कटारे पंडित सच्चिदानंद द्विवेदी और अन्य वरिष्ठ जन

 

Back to top button
error: Content is protected !!