देवघर में साइबर ठगी का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार देवघर ब्रेकिंग न्यूज। एसपी सौरभ के निर्देश पर पुलिस ने पाथरौल थाना क्षेत्र में दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में रमेश दास, पिता प्रसादी दास, स० गौनेया, पोखरियातरी और सचिन्द्र कुमार दास, पिता बिष्णु दास, स० गोबिन्दपुर कुशाहा शामिल हैं। उनके पास से तीन मोबाइल और एक सिम कार्ड बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने फर्जी फ्लिपकार्ट, अमेज़न, फोनपे और एयरटेल पेमेंट बैंक कस्टमर केयर बनाकर पीएम किसान योजना और एसबीआई क्रेडिट कार्ड के नाम पर ऑनलाइन ठगी की योजना बनाई थी। आम लोगों से अपील की गई है कि किसी भी कॉल या मैसेज में ऑफ़र या कस्टमर केयर के नाम पर दिए जाने वाले निर्देशों पर भरोसा न करें और संदेह होने पर सीधे पुलिस या संबंधित कंपनी से संपर्क करें। छापामारी टीम में पु.नि. राहतु होनहागा, अंचल निरीक्षक मधुपुर और पु.अ.नि. सह, थाना प्रभारि दिलीपु कुमार बिलुंग शामिल थे।