A2Z सभी खबर सभी जिले की

Sonbhadra news:रामरक्षा पटेल की पहल से ठंड में राहत: दुद्धी वार्ड–3 में महिलाओं को कंबल वितरण

रामरक्षा पटेल की पहल से ठंड में राहत: दुद्धी वार्ड–3 में महिलाओं को कंबल वितरणIMG 20260103 WA0074

दुद्धी सोनभद्र(राकेश कुमार कन्नौजिया)_
बढ़ती ठंड और शीतलहर के मद्देनज़र दुद्धी नगर पंचायत के वार्ड नंबर–3 में जरूरतमंद महिलाओं को कंबल का वितरण किया गया। इस मानवीय पहल का नेतृत्व स्काउट मास्टर एच.डब्ल्यू.बी. रामरक्षा पटेल ने किया, जिनकी सक्रिय भूमिका से गरीब महिलाओं को ठंड से राहत मिली।
कंबल वितरण के दौरान एच.डब्ल्यू.बी. रामरक्षा पटेल ने कहा कि इस समय कड़ाके की ठंड और शीतलहर चल रही है, ऐसे में गरीब एवं असहाय लोगों की मदद करना समाज का दायित्व है। उन्होंने कहा कि कंबल वितरण का उद्देश्य यही है कि कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति ठंड के कारण पीड़ित न हो।
कंबल प्राप्त करने वालों में ज़ोरुखाड़ की जमुना घसिया, सरजू गुप्ता, राजकुमारी देवी, बिंदी देवी, सुदामा प्रसाद, रानी देवी एवं कलावती देवी शामिल रहीं। इस सराहनीय कार्य के लिए स्थानीय लोगों ने रामरक्षा पटेल की भूरी-भूरी प्रशंसा की और इसे ठंड के मौसम में एक सराहनीय सामाजिक पहल बताया।

Back to top button
error: Content is protected !!