A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेछत्तीसगढ़धमतारी

धमतरी/नगरी .पुलिया निर्माण और जर्जर सड़क को लेकर खम्हरिया के ग्रामीणों का हल्लाबोल, 16 जनवरी से अनिश्चितकालीन धरना

पुलिया निर्माण और जर्जर सड़क को लेकर खम्हरिया के ग्रामीणों का हल्लाबोल, 16 जनवरी से अनिश्चितकालीन धरना

नगरी, धमतरी: दिनांक 7 जनवरी 2025 ग्राम पंचायत खम्हरिया के ग्रामीणों ने क्षेत्र की बुनियादी समस्याओं को लेकर प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। अपनी मांगों को लेकर ग्रामीणों ने कलेक्टर के नाम अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को ज्ञापन सौंपकर 16 जनवरी 2026 से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन की पूर्व सूचना दी है।
मुख्य समस्याएँ और माँगें:
शमशान मार्ग पर पुलिया निर्माण: ग्रामीणों का कहना है कि खम्हरिया के शमशान के पास ‘टेडगी नाला’ पर बना पुल पिछले 4 वर्षों से पूरी तरह टूट चुका है। इसके कारण पिछले 3-4 सालों से ग्रामीण अपने पूर्वजों द्वारा निर्धारित शमशान भूमि तक नहीं पहुँच पा रहे हैं और अंतिम संस्कार में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क मरम्मत: ग्राम खम्हरिया से सांकरा पहुँच मार्ग पूरी तरह जर्जर हो चुका है, जिसके नवीनीकरण की मांग लंबे समय से की जा रही है।

प्रशासन को चेतावनी

ग्रामीणों ने पत्र में उल्लेख किया है कि वे पिछले कई वर्षों से इन मांगों को लेकर आवेदन दे रहे हैं, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। इसी के विरोध में समस्त ग्रामवासी रावनभाठा मैदान, नगरी में शांतिपूर्ण तरीके से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेंगे। “यह ग्रामीणों की विडंबना है कि पुलिया न होने के कारण हम अपने मृतकों का संस्कार तक उचित स्थान पर नहीं कर पा रहे हैं। जब तक हमारी माँगें पूरी नहीं होतीं, यह आंदोलन अनवरत जारी रहेगा।”

CHANDRABHAN YADAW

BUREAU CHIEF VANDE BHARAT LIVE TV NEWS DISTT - DHAMTARI CHHATTISGARH....CO. NO. 9907889655
Back to top button
error: Content is protected !!