A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेधनबाद

धनबाद रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन सतर्क की बड़ी कार्रवाई, दो शराब तस्कर गिरफ्तार

धनबाद : धनबाद रेलवे स्टेशन पर चलाए जा रहे ऑपरेशन सतर्क के तहत रेल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कार्रवाई के दौरान दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से 85 अदद OLD MONK XXX RUM और 10 अदद ICONIQ WHITE HAPPY INTERNATIONAL WHISKY बरामद की गई है।

जब्त की गई शराब की कुल मात्रा 33.675 लीटर बताई जा रही है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 29,100 रुपये है। गिरफ्तार तस्करों की पहचान वशिष्ठ कुमार और जयराम कुमार यादव के रूप में हुई है, जो बिहार के गया जिले के निवासी हैं।

पूछताछ में खुलासा हुआ है कि दोनों आरोपी बराकर से शराब लेकर गया जा रहे थे, जहां इसे अधिक दामों पर बेचने की योजना थी। फिलहाल रेल पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Back to top button
error: Content is protected !!