
छात्रावास विधार्थियो व आमजन को बताए नशे के दुष्प्रभाव
पाली, 8जनवरी
राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार तथा श्री विक्रम सिंह भाटी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पाली के तत्वावधान में राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में 05 ज
नवरी से 12 जनवरी 2026 तक नालसा डाउन स्कीम-2025 के अंतर्गत साप्ताहिक जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
इस क्रम मे बापू नगर स्थित छात्रावास तथा भील छात्रवास, पाली जागरूकता कार्यक्रम व शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अधिकार मित्र मांगीलाल तंवर ने विधार्थियो को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा नालसा द्वारा संचालित योजना “ *नशा पीड़ितों को विधिक सेवाएं और नशे का उन्मूलन* ” के उद्देश्यों से अवगत कराया। साथ ही उन्होंने एनसीबी की ई-प्रतिज्ञा “जीवन को हां कहें, नशे को ना कहें” लेने हेतु युवाओं को प्रेरित किया। इस योजना का मुख्य उद्देश्य नशीली दवाओं के दुरुपयोग को रोकना है। इसके अंतर्गत नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाने, नशा पीड़ितों को कानूनी सहायता उपलब्ध कराने, पुनर्वास एवं सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए कार्य किया जा रहा है।
इसके अतिरिक्त विधिक सेवा प्राधिकरण के विभिन्न आयामों, निःशुल्क विध पात्रता, पीड़ित प्रतिकर योजना, नालसा हेल्पलाइन 15100 आदि की जानकारी प्रदान की। शिविर के अंत मे हॉस्टल वार्डन गौरी शंकर कंसा रा व सुरेश राणा (अध्यक्ष जय आदिवासी भील युवा संगठन) द्वारा नशा मुक्ति की शपथ दिलवाई गई।
इस अवसर पर दिनेश, भरत,अजय, संजय, जवानाराम, देवाराम,सोहन, प्रेम, जीतू, हितेश, मदन, पपोयालाल आदि विद्यार्थीगण उपस्थित रहे।












