अंबाला, 8 जनवरी- पूर्व राज्यमंत्री असीम गोयल नन्यौला ने वीरवार को जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत प्रेमनगर स्थित अपने निवास स्थान पर अम्बाला शहर विधानसभा क्षेत्र से आए लोगों की समस्याओं को सुनने का काम किया। उन्होने लोगों की समस्याओं को सुनने के उपरांत सम्बन्धित प्रार्थियों को आश्वस्त किया कि उनकी सभी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित होगा। इसके साथ-साथ उन्होने कुछ समस्याओं बारे सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को फोन कर समस्याओं का त्वरित समाधान करने के निर्देश भी दिए। पूर्व राज्यमंत्री असीम गोयल नन्यौला ने इस मौके पर यह भी कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में विकास कार्यों को समान रूप से करवाने का काम किया जा रहा है। सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में विकास कार्यों की ब्यार बह रही है। उन्होंने यह भी कहा कि लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान हो, इसके तहत मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के कुशल मार्गदर्शन में जिला स्तर व उपमंडल स्तर पर समाधान शिविर आयोजित करके समस्याओं का समाधान भी किया जा रहा है। पूर्व राज्यमंत्री असीम गोयल नन्यौला के समक्ष आज जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत बिजली निगम से सम्बन्धित, पैंशन से सम्बन्धित, जन स्वास्थ्य विभाग से सम्बन्धित, सडकों की मरम्मत व विकास कार्यों से सम्बन्धित प्रार्थियों ने लिखित प्रार्थना पत्र के माध्यम से अपनी समस्याओं का निदान करने बारे आग्रह किया। पूर्व राज्यमंत्री ने सभी लोगों को आश्वस्त किया कि सभी सम्बन्धित समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निपटान होगा और विकास कार्यों से सम्बन्धित जो भी मांग उनके समक्ष रखी गई है उसे चरणबद्ध तरीके से करवाने का काम किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि कोई भी व्यक्ति वीरवार को उनके आवास पर आकर अपनी या अपने क्षेत्र की सामुहिक समस्या को रख सकता है। इस मौके पर डिप्टी मेयर राजेश मेहता, पार्षद हितेष जैन, पार्षद मनीष आनंद मन्नी, सुंदर ढींगरा, पार्षद सरदूल सिंह, गुरप्रीत सिंह शाना, मंडल अध्यक्ष गुरविन्द्र सिंह मानकपुर, मंडल अध्यक्ष दिनेश लदाणा, मंडल अध्यक्ष अमन सूद, संजीव गोयल टोनी, गुरजंट सिंह गोल्डी, मार्किट कमेटी के चेयरमैन जसविन्द्र सिंह के साथ-साथ अन्य सम्बन्धित पदाधिकारीगण व गणमान्य लोग मौजूद रहे।
घरेलू गैस सिलेंडरो की आपूर्ति हेतु गैस वितरकों के साथ कलेक्टर की बैठक |
11/03/2026
आज जिला परिवहन पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी सदर गया, यातायात पुलिस इंस्पेक्टर द्वारा संयुक्त रूप से जाँच अभियान चलाया गया l
11/03/2026
अपर समहार्ता विधि व्यवस्था मो शफीक की अध्यक्षता मे सभी घरेलु एजेंसी के प्रतिनिधियों, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी मार्केटिंग ऑफिसर के साथ समहरणालय सभागार मे बैठक की गईं l
11/03/2026
जिला प्रभारी मंत्री झाबर सिंह खर्रा बुधवार को पाली दौरे पर रहेंगे
11/03/2026
जिला प्रभारी मंत्री झाबर सिंह खर्रा बुधवार को पाली दौरे पर रहेंगे
11/03/2026
अपर समहर्ता विधि व्यवस्था मो शफीक की अध्यक्षता मे सभी घरेलु गैस एजेंसी के प्रतिनिधियों सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी मार्केटिंग ऑफिसर के साथ समहरणालय सभागार मे बैठक की गईं l
11/03/2026
जिला कारागार परिसर मे बंदियों के परिजनों को दी विधिक जानकारी:-
11/03/2026
पेयजल समस्या के निवारण हेतु कंट्रोल रूम की स्थापना, हेल्पलाइन नंबर जारी
11/03/2026
माहुरी वैश्य मंडल गया के तत्वाधान मे आयोजित 42वां माँ मथुरासिनी महोत्सव के अंतर्गत भव्य शोभायात्रा श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुई l
11/03/2026
जिला पदाधिकारी गया द्वारा सभी सम्बंधित पदाधिकारियों के साथ योजनाओं की कार्य प्रगति के साथ तय समय सीमा के अंदर कार्य पूर्ण करवाने सम्बंधित विस्तृत समीक्षा किया गया l
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!