
वंदेभारतलाइवटीव न्युज, रविवार 10 जनवरी2026, छत्तीसगढ
========> प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ प्रदेश के मुख्यमंत्री विषणुदेवसाय जी ने प्रदेश सरकार के सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ते को केंद्र सरकार के बराबर करने की घोषणा की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब छग प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 55% से बढ़ाकर 58% करने का फैसला लिया गया है। प्रदेश सरकार के इस निर्णय से प्रदेश के लगभग पांच लाख शासकीय कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा, इससे सरकारी कर्मचारियों के आमदनी में वृद्धि भी होगी। छग के मुख्यमंत्री ने महंगाई भत्ता बढ़ाने की यह घोषणा छग राज्य कर्मचारी संघ के आठवें राज्य सम्मेलन के दौरान की। मुख्यमंत्री विषणुदेवसाय जी ने कहा कि देश के कई राज्यों में अभी भी महंगाई भतते में केंद्र सरकार से पीछे ही हैं। छत्तीसगढ प्रदेश सरकार ने प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता केंद्र के बराबर दिए जाने का निर्णय लिया है। इससे पहले छग में शासकीय कर्मचारियों अधिकारियों का महंगाई भत्ता 2% तक बढ़ाया गया था। छत्तीसगढ में सरकारी कर्मचारियों अधिकारियों को केंद्र सरकार के बराबर 55% महंगाई भत्ता दिया जा रहा था, अब 3% भत्ता बढ़ाए जाने से कुल महंगाई भत्ता बढ़कर 58% तक हो जायेगा।









