हरियाणा

हरियाणा के स्कूलों में बढ़ी छुट्टियां: बढ़ती ठंड के चलते शिक्षा बोर्ड ने लिया फैसला, एचटेट एग्जाम भी स्थगित

सूबे में पड़ रही कड़ाके की ठंड के चलते यह फैसला लिया गया है। इससे पहले 15 जनवरी तक स्कूलों में छुट्टियां थीं।

हरियाणा के स्कूलों में बढ़ी छुट्टियां: बढ़ती ठंड के चलते शिक्षा बोर्ड ने लिया फैसला, एचटेट एग्जाम भी स्थगित                                      वन्दे भारत न्यूज़/प्रवीण कुमार :        हरियाणा विद्यालय शिक्षा विभाग ने स्कूलों में छुट्टियां बढ़ा दी हैं। सूबे में पड़ रही कड़ाके की ठंड के चलते यह फैसला लिया गया है। इससे पहले 15 जनवरी तक स्कूलों में छुट्टियां थीं। हरियाणा में ठंड का प्रकोप जारी है। बढ़ती सर्दी की वजह से शिक्षा विभाग की तरफ से स्कूलों को अभी बंद रखने का फैसला लिया गया है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की तरफ से स्कूलों में सर्दी की छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं। शिक्षा बोर्ड ने 17 जनवरी तक स्कूलों को बंद रखने का फैसला लिया है। 18 जनवरी को रविवार की छुट्टी है। ऐसे में 19 जनवरी को स्कूल दोबारा खुलेंगे। इससे पहले हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की तरफ से एक जनवरी से 15 जनवरी तक छुट्टियां की गई थी। अब इसे दो दिन और बढ़ा दिया गया है। 

Back to top button
error: Content is protected !!