
बिहार मुंगेर मुंगेर जिला के नोवागढी निवासी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व पूर्ण कालिक कार्यकर्ता बिट्टू कुमार के साथ कोडा मैदान में एक सब्जी विक्रेता ने मारपीट किया बिट्टू कुमार ने मारपीट की घटना की जानकारी लिखित रूप से कोतवाली थाना पुलिस को दिया है उन्होंने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि वे अपने पिता के साथ 2 दिन पूर्व 17 जनवरी को दोपहर 2:00 बजे आलू प्याज़ खरीदने गए थे।वहाँ पर किसी मामूली बात पर सब्जी विक्रेता ने बहस करना शुरु कर दिया और उसके बाद मारपिट किया मुक्का से मार कर मुझे घायल कर दिया इसके बाद मैने जानकारी डायल 112 पर फोन करके दिया उसके बाद सदर अस्पताल जाकर मैंने अपना इलाज करवाया उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द मारपीट की घटना को अंजाम देने वाले सब्जी विक्रेता पर कड़ी कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया जाना चाहिए।
















