A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

मंदिर की दान पेटी से चोरी करने वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार

IMG 20260121 164942सागर/वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * पुलिस अधीक्षक सागर विकाश कुमार शाहवाल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर लोकेश कुमार सिंहा के मार्गदर्शन में सागर पुलिस द्वारा धार्मिक स्थलों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए एक महत्वपूर्ण सफलता अर्जित की गई है। दिनांक 16.01.2026 को फरियादी भगवत प्रसाद अवस्थी, पिता स्व. दशरथ प्रसाद अवस्थी, उम्र 52 वर्ष, निवासी अतिथि हाउस कॉलोनी, धर्मश्री अवैधकर वार्ड, सागर द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वे दिनांक 15.01.2026 की रात्रि लगभग 09:00 बजे मंदिर में पूजा कर ताला बंद कर घर चले गए थे।दिनांक 16.01.2026 को प्रातः लगभग 07:00 बजे मंदिर खोलने पर पाया गया कि मंदिर का ताला एवं दान-पेटी का ताला टूटा हुआ था तथा दान-पेटी में रखी लगभग 8 से 10 हजार रुपये की नगद राशि चोरी हो चुकी थी।घटना की रिपोर्ट पर थाना में अपराध क्रमांक 331/2026 धारा 331(4), 305(ग) भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर तत्काल विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान पुलिस द्वारा मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया एवं सघन पतासाजी करते हुए संदिग्ध आरोपी को चिन्हित किया गया।पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपीरूपेश पिता नंदराम कोरी,उम्र 24 वर्ष, निवासी अवैधकर वार्ड, सागर को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई, जिसने मंदिर की दान-पेटी से चोरी करना स्वीकार किया।
बरामदगी एवं वैधानिक कार्यवाही,आरोपी के कब्जे से चोरी गई 5040 रुपये नगद राशि बरामद कर जप्त की गई। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।गिरफ्तार आरोपी आदतन अपराधी है, जिसके विरुद्ध पूर्व में भी विभिन्न अपराध पंजीबद्ध हैं ,अपराध क्रमांक 793/2020 — धारा 457, 380, 511 भा.दं.सं.अपराध क्रमांक 402/2021 — धारा 457, 380 भा.दं.सं.,अपराध क्रमांक 1193/2024 — धारा 305(ग) भारतीय न्याय संहिता,अन्य प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन
सराहनीय भूमिका निभाने वाले अधिकारी/कर्मचारी,निरीक्षक जसवंत राजपूत थाना प्रभारी, मोतीनगरउप निरीक्षक श्रीमती भारती मिश्रा,आरक्षक शोएब बेग,आरक्षक धर्मेन्द्र,आरक्षक प्रकाश चौधरी,आरक्षक सुरेश है

Back to top button
error: Content is protected !!