A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरेझारखंडरांची

पिपरवार में झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला का ऐलान।।

"केंद्रीय मंत्री और प्रेस परिषद सदस्य विशेष रूप से शामिल होंगे"

IMG 20260131 WA0042 3पिपरवार में झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला का ऐलान।।

“केंद्रीय मंत्री और प्रेस परिषद सदस्य विशेष रूप से शामिल होंगे”

रिपोर्टर/राशीद अंसारी

खलारी। सीसीएल पिपरवार क्षेत्र के बचरा पंचवटी सभागार में शनिवार को झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन (JJAA) की अहम बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता रांची जिला अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह ने की, जबकि संचालन प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मासूम अंसारी ने किया।

बैठक में स्थानीय पत्रकारों की समस्याओं, सदस्यता विस्तार और आई-कार्ड वितरण सहित कई मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 14 फरवरी को पिपरवार में एक दिवसीय प्रदेश स्तरीय कार्यशाला आयोजित की जाएगी।

जिला अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह ने कहा कि एसोसिएशन पत्रकारों के हक और अधिकारों के लिए लगातार संघर्ष कर रहा है। कार्यक्रम के माध्यम से पत्रकारों को निष्पक्ष और पारदर्शी पत्रकारिता की जानकारी दी जाएगी और उन्हें एकजुट करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष 2018 और 2019 में पिपरवार में इसी तरह की कार्यशालाएं सफलतापूर्वक आयोजित की गई थीं।

इस वर्ष की कार्यशाला में केंद्रीय मंत्री और भारतीय प्रेस परिषद के सदस्य विशेष रूप से आमंत्रित हैं, जिससे स्थानीय पत्रकारों में उत्साह का माहौल है।

बैठक में पिपरवार और खलारी के वरिष्ठ पत्रकार जैसे नरेशचंद्र चौरसिया, अशोक सिंह, राकेश सिंह, बिपिन नायक, जयप्रकाश साहा, याकूब अली, प्रवेज आलम, मुमताज आलम, राशीद अंसारी, सनोज चौधरी, अरशद अंसारी, आदर्श विश्वकर्मा आदि उपस्थित थे।

Back to top button
error: Content is protected !!