

काशी में आउटसोर्सिंग व संविदा कर्मचारियों की संयुक्त बैठक, सरकार से उठाई गईं ज्वलंत मांगें
गिरजा शंकर अवस्थी ब्यूरो बांदा
काशी (बनारस)।
राज्य के विभिन्न आउटसोर्सिंग, संविदा एवं कर्मचारी संगठनों की एक महत्वपूर्ण संयुक्त बैठक महादेव की पावन नगरी काशी (बनारस) में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक में बड़ी संख्या में कर्मचारियों की सहभागिता रही।
बैठक में कर्मचारियों से जुड़े गंभीर एवं ज्वलंत मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
इस दौरान न्यूनतम वेतन की गारंटी, समान कार्य के लिए समान वेतन,
PF-ESI एवं सामाजिक सुरक्षा,
बिना कारण हटाए जाने पर रोक
तथा रोजगार में स्थायित्व जैसे प्रमुख विषयों को लेकर सरकार से ठोस मांग की गई।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश आउटसोर्सिंग एवं संविदा कर्मचारी संघ के
प्रदेश अध्यक्ष दीपक बाजपेई ने कहा कि
आउटसोर्सिंग व संविदा कर्मचारियों से स्थायी कार्य लिया जा रहा है,
लेकिन उन्हें आज भी असुरक्षा और शोषण का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि सरकार ने शीघ्र मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया,
तो संगठन आगे आंदोलन के लिए बाध्य होगा।
प्रदेश अध्यक्ष ने बैठक को सफल बनाने के लिए
सभी कर्मचारी साथियों एवं सहयोगी संगठनों का
बड़ी संख्या में उपस्थित होकर सहयोग देने पर आभार व्यक्त किया।














