
शुभप्रभात उच्च माध्यमिक विद्यालय जेतपुर में वार्षिकोत्सव एवं आशीर्वाद समारोह धूमधाम से आयोजित हुआ।
पाली रोहट क्षेत्र के शुभ प्रभात उच्च माध्यमिक विद्यालय जेतपुर में गुरुवार 5 फरवरी 2026 को संस्थापक अमर सिंह राजपुरोहित की अध्यक्षता में वार्षिक उत्सव व लक्ष्य 2026 निर्वाचन साक्षरता पर्व मनाया गया मुख्य अतिथि भागीरथ सिंह राजपुरोहित वरिष्ठ अधिवक्ता हाई कोर्ट जोधपुर, विशिष्ट अतिथि सुखदेव सिंह राजपुरोहित अध्यक्ष, गाजन माता मंदिर विकास सेवा संस्थान धरमधारी, भामाशाह एवं समाजसेवी लुंबाराम पटेल,नरपत सिंह राठौड़ भाजपा मंडल कार्यालय प्रभारी,राम सिंह धरमधारी,मनोहर सिंह, श्रवन राम मेघवाल मुराडिया ,अशोक जाणी मंत्री भाजपा मंडल जेतपुर पूर्व सरपंच जयंतीलाल कवाड हीरा दास वैष्णव ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ करवाया ।कक्षा 12 कक्षा 10 कक्षा 8 के विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा में तनाव मुक्त होकर परीक्षा कैसे दें ?और अच्छे अंक कैसे हासिल करें ?के गुरु मंत्र अशोक सिंह राजपुरोहित ने बताएं। प्रधानाचार्य विनोद कुमार दवे ,शिक्षाविद अमर सिंह राजपुरोहित ,कैलाश चंद्र आर्य, advocate Vaishali Vyas ने सभी को श्रीफल देकर पुष्प माला पहनाकर आशीर्वाद और शुभकामनाएं प्रदान की । सांस्कृतिक कार्यक्रम में बालक ,बालिकाओं ने गोरबंद नखरालो, बाबा रामदेव रुणिचा रा धणिया, रंगीलो राजस्थान जैसी लोक लुभावन मनभावन एक से बढ़कर एक शानदार प्रस्तुतियां दी ।निर्वाचन साक्षरता के तहत लघु नाटिका “मतदान जागरूकता “को सभी ने खूब सराहा ।जिसमें मतदान हेतु जागरूकता के साथ शिक्षाप्रद नारों के साथ नाटिका का मंचन किया गया ।जो ब्लॉक स्तर और जिला स्तर पर प्रथम रही ।जिला निर्वाचन अधिकारी जी पाली द्वारा पुरस्कृत भी की गई । वार्षिकप्रतिवेदन वार्षिक प्रतिवेदन राम सिंह चारण ने पढा।कार्यक्रम में किशन सिंह राजपुरोहित शिक्षक संघ राष्ट्रीय के ब्लॉक अध्यक्ष दिलीप सिंह चारण ,निजी शिक्षण संस्थान से गोपाराम पटेल ,अशोक चौधरी, छोग सिंह ,अर्जुन सिंह ,संतोष सिंह ,दुर्ग सिंह धरमधारी ,पूर्व पंचायत समिति सदस्या नारायणी देवी पटेल ,कपिल आसिया बस्सी,नरपत सुथार,राजवीर आशिया मांगीलाल मेघवाल, धवल कुमार दवे भीमाराम मेघवाल ,जानवी राजपुरोहित, रिंकू मेघवाल,राखी वैष्णव, ज्योति चरण,मनीषा,लक्ष्मी,प्रेम पटेल, भीमाराम देवासी,फरसा दास वैष्णव, वीजाराम हीरागर,शोभाराम देवासीके साथ दूर दराज मुरडिया ,नेहडा, धोलेरिया जागीर ,गड़वाड़ा ,खुडावास मालवा ,गरवलिया से आए गणमानय परबुद्ध सुधि श्रोता उपस्थित रहे।




