दरभंगाबिहार

दरभंगा में पंचायत सचिवों के लिए अहम जीएसटी अलर्ट!

दरभंगा में जिला परिषद सभागार में पंचायत सचिवों की बैठक, टीडीएस जमा और रिटर्न फाइलिंग पर निर्देश, वित्तीय वर्ष 2025-26 में जीएसटी संग्रह लक्ष्य।

दरभंगा: आज जिला परिषद सभागार, दरभंगा में राज्य कर संयुक्त आयुक्त, अंचल 1 एवं 2 की प्रभारी श्रीमती प्रतिमा कुमारी और ज्ञानदेव प्रभाकर ने जिले के सभी पंचायत सचिव एवं उनके लेखापाल की विशेष बैठक आयोजित की। बैठक में उन्हें सष्टम एवं 15वें वित्त में की गई टीडीएस कटौती को जमा करवाने और रिटर्न्स दाखिल करने के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।

श्रीमती प्रतिमा कुमारी ने सभी पंचायत सचिवों को निर्देश दिया कि वे तुरंत कटौती किए गए कर का भुगतान करें और रिटर्न्स फाइल करें। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि यह कार्य समय पर नहीं किया गया तो ब्याज सहित कर जमा करवाना होगा। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी सचिव को इस प्रक्रिया में दिक्कत आने पर वे जीएसटी कार्यालय, दरभंगा (नियर बस स्टैंड, लहेरियासराय) से संपर्क कर सकते हैं।

उद्देश्य वित्तीय वर्ष 2025-26 में जीएसटी राजस्व संग्रहण में 100 प्रतिशत उपलब्धि हासिल करना है।

Sitesh Choudhary

चढ़ते हुए सूरज की परस्तिश नहीं करता, लेकिन, गिरती हुई दीवारों का हमदर्द हूँ।
Back to top button
error: Content is protected !!