A2Z सभी खबर सभी जिले की

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति पटना द्वारा आयोजित होनेवाले वार्षिक माध्यमिक (सैधान्तिक )परीक्षा 2026को सुचारु रूप से संचालित कराने हेतु अपर समहर्ता (राजस्व )परितोष कुमार की अध्यक्षता जिला परिषद सभागार मे सभी प्रतिनियुक्त दंडा धिकारी, पुलिस पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिया गया l

समाहरणालय, गया
(ज़िला जन सम्पर्क शाखा)

गया, 16 फरवरी, 2026, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति पटना द्वारा आयोजित होने वाले वार्षिक माध्यमिक (सैद्धांतिक) परीक्षा 2026 के अवसर पर स्वच्छ एवं कदाचारमुक्त परीक्षा संचालन हेतु समुचित विधि व्यवस्था परीक्षा संचालन तथा गोपनीयता बनाए रखने हेतु अपर समाहर्ता (राजस्व) श्री परितोष कुमार की अध्यक्षता में जिला परिषद सभागार में ब्रीफिंग कर सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया गया।

ब्रीफिंग में बताया गया कि दिनांक 17 फरवरी से 25 फरवरी तक आयोजित गया जिला अंतर्गत 63 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सदर अनुमंडल में 47, शेरघाटी अनुमंडल में 07, टिकारी अनुमंडल में 05 एवं नीमचक बथानी अनुमंडल में 04 परीक्षा केंद्र है।

ब्रीफिंग में परीक्षा कार्यक्रम के बारे में बताया गया, जिसमें –

दिनांक 17 फरवरी, 2026
प्रथम पाली (पूर्वाह्न 09:30 बजे से अपराह्न 12:45 तक)
विषय – मातृभाषा

द्वितीय पाली (अपराह्न 02:00 बजे से अपराह्न 05:15 बजे तक)
विषय – मातृभाषा

दिनांक 18 फरवरी, 2026
प्रथम एवं द्वितीय पाली विषय – गणित

दिनांक 19 फरवरी, 2026
प्रथम तथा द्वितीय पाली विषय – द्वितीय भारतीय भाषा

दिनांक 20 फरवरी 2026
प्रथम तथा द्वितीय पाली विषय – सामाजिक विज्ञान

दिनांक 21 फरवरी, 2026
प्रथम तथा द्वितीय पाली विषय – विज्ञान

दिनांक 23 फरवरी, 2026
प्रथम तथा द्वितीय पाली विषय – अंग्रेजी (सामान्य)

दिनांक 24 फरवरी, 2026
प्रथम तथा द्वितीय पाली विषय – ऐक्षिक विषय

दिनांक 25 फरवरी 2026
प्रथम पाली विषय – व्यवसायिक एकछिक विषय

बताया गया कि वैसे दृष्टिबाधित एवं वैसे दिव्यांग परीक्षार्थी, जो स्वयं लिखने में असमर्थ हैं के लिए निर्धारित समय में 20 मिनट प्रति घंटा अतिरिक्त समय क्षतिपूर्ति के रूप में दिया जाएगा के लिए गणित विषय के स्थान पर गृह विज्ञान एवं विज्ञान के स्थान पर संगीत विषय की परीक्षा दिनांक 18 एवं 21 फरवरी को प्रथम पाली में ली जाएगी।

बताया गया कि परीक्षार्थी प्रवेश परीक्षा प्रारंभ से 30 मिनट अर्थात आधा घंटा पूर्व तक परीक्षा केंद्र में प्रवेश हेतु अनुमति दी जाएगी। विलंब से आने वाले परीक्षार्थियों को किसी भी परिस्थिति में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

कदाचारमुक्त परीक्षा के संचालन के उद्देश्य से वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2026 के प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी कैमरा का अधिष्ठापन कराया गया है ताकि परीक्षा संचालन में बाधा डालने वाले आज सामाजिक तत्व कैमरे की नजर में रहे।

ब्रीफिंग में बताया गया कि ऐसे परीक्षार्थी जिनके प्रवेश पत्र में फोटो त्रुटिपूर्ण है, उन्हें परीक्षा में सम्मिलित कराए जाने से पूर्व उसका भौतिक सत्यापन कराया जाएगा, जिसके लिए परीक्षार्थी को पंजीयन कार्ड एवं प्रवेश पत्र के साथ आधार कार्ड/वोटर कार्ड/ड्राइविंग लाइसेंस/पैन कार्ड/पासपोर्ट/फोटोयुक्त बैंक पासबुक में से किसी एक दस्तावेज की छायाप्रति जो किसी राजपत्रित पदाधिकारी से हस्ताक्षरित्र एवं उसके साथ सत्यापित/अभिप्रमाणित हो उसे केंद्र अधीक्षक के समक्ष प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।

प्रत्येक अनुमंडल में एक-एक आदर्श परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें सदर अनुमंडल अंतर्गत राजकीय कन्या उच्च विद्यालय, रमना, शेरघाटी अनुमंडल अंतर्गत प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्याल, शेरघाटी, टिकारी अनुमंडल अंतर्गत बालिका उच्च विद्यालय, टिकारी एवं नीमचक बथानी अनुमंडल अंतर्गत यशवंत प्लस टू उच्च विद्यालय खिजरसराय।

वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2026 के दौरान जिला नियंत्रण का समाहरणालय गया में कार्यरत रहेगा, जिसका दूरभाष संख्या 0631 2222253 तथा पीआईआर का दूरभाष संख्या 2220207 है।

ब्रीफिंग में पुलिस उपाधीक्षक यातायात को निर्देश दिया गया की परीक्षा के दौरान गया शहर में परीक्षार्थियों की अधिक संख्या के मध्य नजर मुख चौक चौराहा पर पर्याप्त संख्या में यातायात पुलिस की प्रति नियुक्ति करेंगे।

अधीक्षक/प्राचार्य, अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल गया को निर्देश दिया गया कि आकस्मिक चिकित्सा सेवा हेतु अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में पालीवार चिकित्सकों की प्रतिनियुक्ति आवश्यक जीवन रक्षक दावों के साथ करना सुनिश्चित करेंगे।

साथ ही सिविल सर्जन गया को निर्देश दिया गया कि जयप्रकाश नारायण अस्पताल, प्रभावती अस्पताल तथा सम्बन्धित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र/ उप केंद्र में उक्त अवधि पर आकस्मिक चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने हेतु चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ की प्रतिनियुक्ति एंबुलेंस के साथ करेंगे।

ब्रीफिंग में नगर पुलिस अधीक्षक, जिला शिक्षा पदाधिकारी, वरीय कोषागार पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी सदर, विशेष कार्य पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी केंद्र अधीक्षक उपस्थित है।

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर गयाजी बिहार

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़

Back to top button
error: Content is protected !!