


डीडवाना कुचामन जिले के मकराना – शहर के हॉस्पिटल रोड़ स्थित विश्वकर्मा मंदिर मे फागोतस्व कार्यक्रम का आयोजन किया गया! विश्वकर्मा मन्दिर मकराना के अध्यक्ष किस्तूर चन्द जांगिड़ ने बताया कि इस कार्यक्रम के दौरान अनेक भजनो का आयोजन किया गया व महिलाओ ने ग़ुलाल व फूलो की होली खेली गयी ! ये कार्यक्रम मंगलवार को दोपहर 2 बजे आयोजित किया गया! महिलाओ के द्वारा अनेक भजनो की प्रस्तुति दी गयी इस कार्यक्रम के दौरान महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष ममता सिलक, विश्वकर्मा महिला मण्डल की अध्यक्ष प्रेमलता डेरोलिया, मनभरी बोदलिया, संगीता बोदलिया,बेबी लाली रोहिलीवाल, नैना जाला, उर्मिला धामू ,चंदा जांगिड़, मुन्नी रोहिलीवाल, सीमा बोदलिया, दीपा रोहिलीवाल,गीता चोखड़ा, , पलक रोहिलीवाल, सननू सहित अनेक महिलाएं मौजूद थी!


