
(फुरकान अंसारी)
हरिद्वार, 18 फरवरी 2026। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर जनपद भर में चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत लक्सर पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है। चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने एक व्यक्ति को 110 नशीले कैप्सूलों के साथ गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार 18 फरवरी को लक्सर क्षेत्र में नियमित चेकिंग के दौरान संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में उसके पास से Acetaminophen, Tramadol Hydrochloride एवं Dicyclomine Hydrochloride युक्त कुल 110 कैप्सूल (कुल वजन 59.4 ग्राम) बरामद हुए।
गिरफ्तार आरोपी निवासी सुल्तानपुर (निकट आरा मशीन), कोतवाली लक्सर, जनपद हरिद्वार, उम्र 34 वर्ष के रूप में हुई है।
आरोपी के खिलाफ कोतवाली लक्सर में मु0अ0सं0 173/26, धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
बरामदगी
Acetaminophen, Tramadol Hydrochloride एवं Dicyclomine Hydrochloride Capsules – 110 (कुल 59.4 ग्राम
उपनिरीक्षक नरेन्द्र सिंह,अपर उपनिरीक्षक रंजीत नौटियाल,कांस्टेबल रविन्द्र चौहान,कांस्टेबल सन्दीप रावत आदि की कार्रवाई।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जनपद में नशे के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।







