मस्तूरी के 8 ग्रामों में राशन दुकान आवंटन के लिए आवेदन आमंत्रित, 13 मार्च तक करें आवेदन*
बिलासपुर, 19 फरवरी 2026/ जिले के विकासखंड मस्तूरी के अंतर्गत सार्वजनिक वितरण प्रणाली को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से 8 ग्रामों में उचित मूल्य (राशन) दुकानों के संचालन हेतु 13 मार्च 2026 तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। एसडीएम कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार इनमें बूढ़ीखार, गतोरा, केवतरा, गोडाडीह, मस्तूरी, मटिया, शिवटिकारी एवं सुकुलकारी ग्रामों में राशन दुकान खोले जाने हैं। इन ग्रामों राशन दुकान के लिए पात्र स्व सहायता समूह, ग्राम पंचायत अथवा सहकारी संस्थाएं निर्धारित प्रारूप में आवेदन प्रस्तुत कर सकती हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 13 मार्च 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक आवेदकों को अपने आवेदन मस्तूरी स्थित एसडीएम कार्यालय की खाद्य शाखा में उक्त तिथि तक जमा करना होगा। आवेदन निर्धारित फॉर्मेट में तैयार कर ए-4 आकार के लिफाफे में प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। निर्धारित शर्तों एवं दिशा-निर्देशों के अनुसार ही आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। खाद्य निरीक्षक ने पात्र संस्थाओं से समय-सीमा के भीतर आवेदन प्रस्तुत करने की अपील की है। विस्तृत जानकारी एसडीएम कार्यालय मस्तूरी के खाद्य शाखा से प्राप्त की जा सकती है।
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में कलेक्टर–कमिश्नर कॉन्फ्रेंस के पालन प्रतिवेदन की समीक्षा*
19/02/2026
पूर्व मुख्य मंत्री अशोक गहलोत ने दौसा अस्पताल में सिलिकोसिस मरीजों से पूछा हालचाल
19/02/2026
दुबे कालोनी एवं पुरैनी में अवैध प्लाटिंग का आरोप
19/02/2026
स्वरोजगार योजनाओं में 31 मार्च तक शत-प्रतिशत लक्ष्य पूर्ति कराएं # उद्योगों की स्थापना से आर्थिक विकास को गति मिलेगी # किसान मित्र सूर्य घर योजना का लाभ सभी किसानों को दें – मुख्य सचिव
19/02/2026
*ऑल्टो कार में अचानक आग लगने की सूचना पर फ़ायर स्टेशन रुड़की की त्वरित कार्रवाई*
19/02/2026
*खानपुर पुलिस ने माता-पिता से बिछड़े बच्चों को सकुशल मिलाया, लौटाई चेहरे पर मुस्कान*
19/02/2026
शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन द्वारा फ्लैग मार्च
19/02/2026
वार्ड नं 07 में उमड़ा जनसैलाब, 22/12 निवासी पार्षद प्रत्याशी मो रियाज अहमद के समर्थन में निकला मोटर साइकिल का काफिला
19/02/2026
कठूमर विधायक रमेश खिंची ने विधनसभा के अनेक वैवाहिक कार्यक्रमों में शिरकत की
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!