

लेखांकन एवं पेंशन प्रबंधन पर
एकदिवसीय कार्यशाला का
जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा किया गया उद्घाटन
AG कार्यालय, पटना एवं जिला प्रशासन, कैमूर के संयुक्त तत्वावधान में लेखांकन एवं पेंशन प्रबंधन विषय पर लिच्छवी भवन में एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला में कैमूर एवं रोहतास जिले के सभी निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी (DDO) शामिल हुए।
AG कार्यालय, पटना से वरीय उप महालेखाकार,सहायक महालेखाकार, दो वरीय लेखा पदाधिकारी एवं सहायक लेखा पदाधिकारी सहित 11 सदस्यीय विशेषज्ञ टीम द्वारा प्रतिभागियों को पेंशन प्रक्रिया, पेंशन प्रपत्रों में त्रुटि-निराकरण, तथा पेंशन प्रक्रिया को सरल एवं सुगम बनाने हेतु डिजिटाइजेशन पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही लेखांकन प्रक्रिया को अधिक सटीक, पारदर्शी एवं समयबद्ध बनाने के उपायों पर चर्चा की गई।
प्रशिक्षण सत्र के दौरान लेखांकन में प्रायः होने वाली त्रुटियों का व्यावहारिक समाधान बताया गया, जिससे भविष्य में पेंशन निस्तारण में विलंब से बचा जा सके।
कार्यशाला में जिला पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त, वन प्रमंडल पदाधिकारी सहित कैमूर, वरीय जिला कोषागार पदाधिकारी एवं रोहतास जिलों के सभी संबंधित DDO उपस्थित रहे।
कार्यशाला का उद्देश्य वित्तीय प्रक्रियाओं में सुधार, पारदर्शिता तथा सेवा वितरण को और अधिक प्रभावी बनाना था।
( कैमुर से अफसार आलम की रीपोर्ट)






