

नजीबाबाद पुलिस ने उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के तहत चार वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई जनपद में अपराध की रोकथाम और वांछितों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।
थाना नजीबाबाद के प्रभारी निरीक्षक द्वारा 18 फरवरी 2026 को इन अभियुक्तों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था। इन पर अपने आर्थिक एवं भौतिक लाभ के उद्देश्य से एक आपराधिक गिरोह कायम कर गोकशी व मारपीट जैसे आपराधिक कृत्य करने का आरोप है।
गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में फईम पुत्र नफीस (निवासी ग्राम करमसखेड़ी, थाना नजीबाबाद, जनपद बिजनौर), दानिश पुत्र अय्यूब, मुन्ना पुत्र मजीद और मोहम्मद रफी उर्फ बब्बू पुत्र हफीजुद्दीन उर्फ फीजू (निवासीगण ग्राम जफरपुर, थाना नजीबाबाद, जनपद बिजनौर) शामिल हैं। इनके विरुद्ध थाना नजीबाबाद पर मु०अ०सं० 69/2026, धारा 2(ख) (1) (17)/3 (1) 3000 गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 पंजीकृत किया गया था।
इस गिरफ्तारी को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक राहुल सिंह, उपनिरीक्षक पुष्पेन्द्र सिंह राठी, हेड कांस्टेबल राहुल वेदवान सिंह, कांस्टेबल समोद, कांस्टेबल राचिन, कांस्टेबल नितिन कुमार और कांस्टेबल राजीव राठी शामिल थे।





