A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेगढ़वाझारखंडराजनीतिराजनीति और प्रशासनसबसे हाल की खबरेंसमाचारसमाज और राजनीतिसमाज और विकाससमाज और श्रमिक अधिकारस्थानीय समाचार

*श्री बंशीधर नगर पंचायत चुनाव: सुधा सिंह ने किया शक्ति प्रदर्शन*

श्री बंशीधर नगर पंचायत चुनाव के प्रचार के अंतिम दिन अध्यक्ष प्रत्याशी सुधा सिंह ने सैकड़ों समर्थकों के साथ नगर बाजार सहित अन्य   गली मोहल्ला का भ्रमण किया

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा गढ़वा श्री बंशीधर नगर पंचायत चुनाव के प्रचार के अंतिम दिन अध्यक्ष प्रत्याशी सुधा सिंह ने सैकड़ों समर्थकों के साथ नगर बाजार सहित अन्य   गली मोहल्ला का भ्रमण किया। इस दौरान समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा गया। सुधा देवी ने सभी को हाथ जोड़कर क्रम संख्या 10 कैमरा छाप पर मतदान करने की अपील की।

सुधा सिंह ने कहा कि वे श्री बंशीधर नगर पंचायत के विकास के लिए काम करना चाहती हैं और इसके लिए उन्हें जनता का समर्थन चाहिए। उन्होंने कहा कि वे नगर पंचायत के सभी वार्ड में विकास की गति को बढ़ाने के लिए काम करेंगी और लोगों की समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करेंगी।

सुधा सिंह के समर्थन में सैकड़ों समर्थक उनके साथ थे, जिन्होंने उनके लिए नारे लगाए और उनका समर्थन किया। सुधा सिंह ने कहा कि वे जनता के समर्थन से चुनाव जीतेंगी और पंचायत के विकास के लिए काम करेंगी।

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!