A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसतना

नागौद कांग्रेसियों ने बस स्टैंड में प्रदर्शन करते हुए भाजपा के मंत्री का किया पुतला दहन

पुलिस और कांग्रेसियों में पुतला को लेकर हुई झूमा झटकी

सतना/नागौद प्रदेश कांग्रेस के आव्हान पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी बस स्टैंड चौराहे पर प्रदर्शन किया हैं , कांग्रेस कमेटी द्वारा आरोप लगाए गए हैं कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा लगातार *मध्यप्रदेश की जनता से झूठ बोलने व ठगने का काम किया हैं। इसके मंत्रियों द्वारा लगातार अपशब्दों का प्रयोग किया जाता हैं जो कि अनैतिक हैं और नेताओं को शोभा नही देता, इनके ऊपर सत्ता का नशा इतना चढ़ा है कि नशे में चूर चूर हो चुके हैं। कांग्रेस पार्टी द्वारा भारतीय जनता पार्टी के तीन मंत्रियों व मुख्यमंत्री के खिलाफ आज नागौद में विरोध जताते हुए जमकर नारेबाजी की हैं , कांग्रेस का आरोप हैं की विधानसभा कार्यवाही के दौरान नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार को नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजय वर्गीय द्वारा औकात शब्द का प्रयोग किया था । छिंदवाड़ा में कफ सिरप कांड में बच्चों की मौत के बाद *उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल बचते नजर आ रहे है , वही विजय शाह द्वारा देश की सेना की महिला चीफ कमांडेंट सोफिया कुरेशी को लेकर अपशब्द कहें थे, मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री द्वारा *लगातार कर्जा लिया जा रहा हैं परंतु यह राशि का उपयोग कहा हो रहा यह जानकारी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार को नहीं दी जा रही और लगातार विधानसभा में जवाब की जगह बहस की जाती है अपशब्दों का प्रयोग किया जाता हैं पीसीसी *चीफ के आह्वान पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने तीनों भ्रष्ट मंत्रियों का पुतला दहन किया गया जिसमें जिला महामंत्री एडवोकेट मुखतार अहमद सिद्दीकी ने तीनों मंत्री का इस्तीफा नहीं तो यह आंदोलन सड़क से सदन तक चलेगा ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र सिंह ने घटना की निंदा की जिला महामंत्री एडवोकेट मुखतार अहमद सिद्दीकी प्रदेश कार्डिनेटर विनोद कुशवाहा ने घंटा मंत्री के इस्तीफा मांगा अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष फिरोज आलम निंदा की *युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष वरुण गुजर ने कहा युवक कांग्रेस मंत्रियों का सड़कों पर विरोध करेगी पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष मोहमद हामिद सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष आशीष कपाड़िया पार्षद बाबूलाल चूहटेल ल आईटी अध्यक्ष रियाज अहमद गोलू आफताब लकी साहिल राजेश नामदेव प्रदीप नामदेव*

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!