

सिंगरौली पुलिस की नाइट कॉम्बिंग गश्त में सख्त कार्रवाई, 402 बदमाशों/आरोपियों पर हुई कार्यवाही।
(जिला ब्यूरो चीफ सिंगरौली अमरेन्द्र शुक्ला)
अपराधियों में दहशत – आमजन में सुरक्षा का भरोसा।
जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने एवं आपराधिक तत्वों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस अधीक्षक श्री मनीष खत्री के मार्गदर्शन में बीती रात जिलेभर में औचक नाइट कॉम्बिंग गश्त की गई।
जिले में अपराधियों पर नकेल कसते हुए पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन श्री गौरव राजपूत, पुलिस उप महानिरीक्षक रीवा क्षेत्र श्री हेमंत चौहान के निर्देशन में अपराधियों पर नकेल कसते हुए पुलिस अधीक्षक श्री मनीष खत्री एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सर्वप्रिय सिन्हा के मार्गदर्शन में संगठित और सख्त कार्रवाई की गई। जिले के समस्त अनुभागीय पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों की अलग-अलग टीमें गठित कर नाइट कॉम्बिंग गश्त का संचालन किया गया।
इस दौरान जिले के समस्त अनुभागीय अधिकारियों के नेतृत्व में थाना-चौकियों की पुलिस टीमों ने सघन गश्त कर अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए बड़ी कार्रवाई की। जिलेभर में 402 बदमाशों/आरोपियों पर सख्त कार्यवाही की गई जिसमें –
✅ 24 स्थाई वारंटियों की गिरफ्तारी, जो लंबे समय से फरार थे।
✅ 164 गिरफ्तारी वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाएगा।
✅ 112 निगरानी बदमाशों एवं 96 गुण्डा बदमाशों की जांच की गई
✅ 06 वाहनों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही करते हुए यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की गई तथा वाहन चालकों को नियमों का पालन करने हेतु समझाइश दी गई।
जिले के थानों, चौकियों एवं पुलिस लाइन के बल के साथ तालमेल बनाकर तकनीकी शाखा की मदद से कट-ऑफ पार्टियां लगाई गईं। रातभर चले इस अभियान में पुलिस टीमों ने संवेदनशील इलाकों, प्रमुख बाजारों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और हाईवे पर गश्त कर अपराधियों की धरपकड़ की। पुलिस बल की सक्रिय मौजूदगी से अपराधियों में दहशत एवं आमजन में विश्वास का माहौल रहा।
*गिरफ्तार किए गए स्थाई वारंटी*
✅थाना बैढ़न – 1. आदर्श साकेत पिता श्यामसुंदर (06 वर्ष से फरार), 2. अरमान सिद्धदहिकी पिता महताब सिद्धदहिकी (08 वर्ष से फरार), 3. सूरज शाह पिता लालजी शाह (05 वर्ष से फरार), 4. रंगाई हरिजन पिता छोटक हरिजन (05 वर्ष से फरार), 5. रामलगन पिता रामधार शाह (01 वर्ष से फरार), 6. ललाऊ राम पिता बाबनू राम शर्मा (01 वर्ष से फरार)।
✅थाना विन्ध्यनगर – 1. रामरतन अगरिया पिता जग्गू अगरिया (05 वर्ष से फरार), 2. राधे श्याम विश्वकर्मा पिता गनाई प्रसाद (05 वर्ष से फरार)।
✅थाना नवानगर – 1. अजय सिंह पिता पंचराज सिंह (01 वर्ष से फरार), 2. बृजेश कुमार पिता समायलाल (01 वर्ष से फरार), 3. देवमती पति महेंद्र शाह (01 वर्ष से फरार)।
✅थाना मोरवा – 1. कृष्ण प्रसाद पिता लालजी बिन्द (06 वर्ष से फरार), 2. पंकज पिता छोटेलाल (04 वर्ष से फरार) 3. बीजेन्द्र पिता देवनाथ खैरवार (02 वर्ष से फरार) 4. राजेन्द्र पिता गिरदापन (02 वर्ष से फरार) ।
✅थाना जियावन – 1. लालजी बैगा पिता रुद्धधऊ बैगा (14 वर्ष से फरार), 2. जगजीवन साकेत पिता कैर साकेत (10 वर्ष से फरार)।
✅ थाना माड़ा – 1. राधे श्याम केवट पिता सुखलाल केवट (01 वर्ष से फरार)।
✅ चौकी बंधौरा 1. रामदास शाह पिता स्व.जवाहर लाल शाह (03 वर्ष से फरार), 2. संतोष साकेत पिता श्री रामाधीन साकेत (02 वर्ष से फरार)।
✅थाना लंघाडोल – 1. राजकुमार पिता भैयालल नामदेव ( 05 वर्ष से फरार), 2. सूरज रजक पिता सिपहिलाल (10 वर्ष से फरार), 3. शकुंतला रजक पिता सिपाहिलाल ( 02 वर्ष से फरार)।
✅थाना गढ़वा – 1. भगवान दास केवट पिता हरीलाल केवट (03 वर्ष से फरार)।
विशेष सुरक्षा उपाय
➡ प्रमुख चौक-चौराहों, बाजारों और हाईवे पर संदिग्ध व्यक्तियों की सघन जांच
➡ देर रात बिना कारण घूम रहे संदिग्ध युवकों को सख्त चेतावनी
➡ यात्रियों एवं परिवारों की सुरक्षा हेतु पुलिस की त्वरित सहायता
➡ बैंकों व एटीएम परिसरों में औचक निरीक्षण
*इस अभियान का उद्देश्य रात्रिकालीन कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना, अपराधियों पर अंकुश लगाना एवं नागरिकों को सुरक्षित वातावरण प्रदान करना रहा। सिंगरौली पुलिस का यह समन्वित नाइट कॉम्बिंग अभियान अपराधियों में दहशत और आम नागरिकों में विश्वास स्थापित करने की दिशा में एक प्रभावी कदम सिद्ध हुआ है। भविष्य में भी सिंगरौली पुलिस द्वारा इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी ताकि जिले में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनी रहे।


