
रांची: नारी सेना श्री महावीर मंडल के तत्वावधान में रामनवमी के अवसर पर भव्य शोभायात्रा एवं झांकी का आयोजन धूमधाम से किया गया। यह शोभायात्रा पहाड़ी टोला से निकलकर ओवरब्रिज, निवारणपुर में संपन्न हुई। नारी सेना की केंद्रीय अध्यक्ष पूनम सिंह के नेतृत्व में निकली इस झांकी में रातु, चुटिया, पुनदाग, देवी मंडप रोड, पहाड़ी टोला, रेलवे कॉलोनी, न्यू मधुकम, विद्यानगर, बुटी मोड़ समेत विभिन्न क्षेत्रों की लगभग 501 महिलाओं ने भाग लिया।
शोभायात्रा के दौरान महिलाओं ने पारंपरिक परिधान में लाठी-तलवार का प्रदर्शन किया तथा भगवान श्रीराम, माता सीता और बजरंगबली के जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय बना दिया।

इस दौरान विभिन्न स्वागत शिविरों एवं समितियों द्वारा पुष्पवर्षा, अंगवस्त्र, तिलक, तलवार स्मृति-चिन्ह, प्रमाण पत्र एवं मिठाई देकर नारी सेना की झांकी का भव्य स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में कई प्रमुख सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के साथ-साथ गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही। स्वागत करने वाले प्रमुख पदाधिकारियों में यदुनाथ पाण्डेय, जय प्रकाश गुप्ता, सागर वर्मा, शंकर प्रसाद, स्वामी दिव्यानंद, संजय सेठ, सुबोधकांत सहाय, कुणाल आजमानी, वरुण साहू, मनोज मिश्रा, नंदकिशोर सिंह चंदेल, ऋषिनाथ शाहदेव समेत कई अन्य शामिल रहे।

नारी सेना की प्रवक्ता सह सचिव कामिनी सिंह ने बताया कि शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण घोड़े पर सवार झांसी की रानी की झांकी, टमटम (बगी) पर सजे भगवान श्रीराम, माता सीता, भगवान शंकर और वीर हनुमान की झांकियां तथा राजघराने की वेशभूषा में सजी महिलाएं रहीं।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में केंद्रीय अध्यक्ष पूनम सिंह, संस्थापक सूरज सिंह भवानी एवं वरीय संरक्षक शिव किशोर शर्मा के नेतृत्व में केंद्रीय उपाध्यक्ष अनुपमा सिंह, किरण मेहता, रेणु सिंह, वेदिका कुमारी, ममता कुमारी, सोनी कुमारी, रानी राणा, प्रिया कुमारी, सुचित्रा देवी सहित अन्य सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
अंत में नारी सेना ने शोभायात्रा के सफल एवं शांतिपूर्ण समापन के लिए सभी स्वागत शिविरों, समितियों एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।
प्रवक्ता सह सचिव:
कामिनी सिंह
हेल्पलाइन नंबर: 6207862869




