A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

बिन्द्रानवागढ़ विधायक श्री जनक धु्रव की अनुशंसा पर 2 निर्माण कार्य के लिए 5 लाख 50 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी

गरियाबंद, 26 फरवरी 2026/बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री जनक धु्रव की अनुशंसा पर कलेक्टर श्री बीएस उइके ने 2 निर्माण कार्यों के लिए 5 लाख 50 हजार रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार विकासखण्ड देवभोग अंतर्गत ग्राम पंचायत सुकलीभाटा नवीन के आश्रित ग्राम बरही में लंकेश्वरी मंदिर मार्ग में पुलिया निर्माण के लिए 5 लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इसी प्रकार विकासखण्ड छुरा के ग्राम पंचायत रसेला़ में चबुतरा निर्माण के लिए 50 हजार रूपये की स्वीकृति राशि प्रदान की गई है। उक्त निर्माण कार्य के लिए क्रियान्वयन एजेंसी का दायित्व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत देवभोग एवं छुरा को सौंपा गया है।
–00–

Back to top button
error: Content is protected !!