
बबेरवाल ने किया बाल विवाह मुक्त रथ यात्रा व पोस्टर विमोचन
पाली 26 फरवरी। जिले में बाल विवाह मुक्त भारत 100 दिवसीय अभियान के अंतर्गत बाल विवाह मुक्त रथ यात्रा व पोस्टर का विमोचन गुरूवार को तखतगढ़ उप तहसीलदार जितेन्द्र बबेरवाल ने किया। यह जागरूकता रथ यात्रा के माध्यम से गांव गांव पहुंचेगा
जिला समन्वयक अमन कुमार वैष्णव ने बताया कि यह रथ बाल विवाह निषेध का संदेश अभियान जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन व जीएसवीएस, महिला अधिकारीता विभाग, बाल अधिकारिता , आई जी एल के द्वारा आयोजित किया जा रहा है अभियान के तहत बाल विवाह मुक्त भारत रथ यात्रा आगामी दिनों में जिले के अलग अलग ब्लॉक ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर रथ के माध्यम से ऑडियो संदेश, पोस्टर, पंपलेट जनसंवाद एवं शपथ कार्यक्रम के द्वारा आम जन को जागरूक किया जाएगा उन्होने बताया कि 18 वर्ष से कम आयु की लड़की व 21 वर्ष से कम आयु के लड़के की शादी नहीं करवाने व बाल विवाह के दुष्परिणाम के बारे में जानकारी देते हुए शपथ दिलाने के माध्यम से जागरूकता करना है। इस मौके पर स्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन व जीएसवीएस से जिला समन्वयक अमन कुमार वैष्णव, अमिता, धन्नाराम, हरिराम, सविता खेरुनिशा आई जी एल से प्रमोद सारण मौजूद रहे।











