A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसतना

नागौद से हेलीकॉप्टर में विदा हुईं ब्यौहारी परिवार की बेटी मृगांशी सिंह

सतना/नागौद के ग्राम ब्यौहारी के निवासी किसान कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष मृगेंद्र सिंह मंटू की पुत्री मृगांशी सिंह का विवाह शहडोल जिले के ग्राम धमनी गढ़ी निवासी कुंवर अंजय सिंह (नन्हू) के पुत्र इंजीनियर कुंवर आदित्य सिंह के साथ नागौद स्थित हरि सदन शांति प्रकाश छाया ब्यौहारी हाउस से संपन्न हुआ।विवाह समारोह पूरे पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ, जिसमें क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।बुधवार सुबह विदाई के समय एक अनोखा दृश्य देखने को मिला, जब दुल्हन मृगांशी सिंह की विदाई हेलीकॉप्टर से की गई। हेलीकॉप्टर से हुई इस विशेष विदाई को देखने के लिए विवाह स्थल के पास बने हेलीपैड पर बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुटे रहे। लोगों ने नवदंपति को सुखद वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं।

Back to top button
error: Content is protected !!