
सतना/नागोद : प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन सतना की विशेष पहल पर सत्र 2026-27 के लिए प्राइवेट स्कूलों में बुक्स, यूनीफॉर्म आदि प्रमुख विषयों को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में विशेष बैठक का आयोजन किया गया l बैठक में प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन सतना के निवेदन पर विषयों पर *शासन की तरफ से म. प्र. शासन के पूर्व मंत्री वर्तमान विधायक नागौद मान. जू देव महाराज श्री नागेंद्र सिंह जी , श्री गिरीश अग्निहोत्री जी जिला शिक्षा अधिकारी महोदय* सतना और बुक्स आदि निर्धारण के लिए निर्मित *विशेष कमेटी* के सदस्य ,प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज दुबे, राव साहब श्री मनीष प्रताप सिंह जी अध्यक्ष प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन नागौद , श्री पुष्पराज सिंह जी, श्री विनय सिंह जी, श्री श्रवण तिवारी जी पूर्व न्यायिक सदस्य, श्री के चार्ल्स, श्री अजय त्रिवेदी जी, श्री अनिल श्रीवास्तव जी आदि बैठक में उपस्थित रहे l बैठक में विभिन्न समस्याओं, किताबों , यूनीफॉर्म और फीस आदि के संबंध में गहन चर्चा की गई ll *आज की आयोजित बैठक सार्थक और शानदार रही ll सभी माननीय सदस्यों के सफल संवाद और प्रयास अत्यंत सराहनीय रहा जो संचालक साथियों, संगठन और शासन- प्रशासन के बीच आपसी संवाद से रिश्ते मजबूत करने , स्वस्थ वातावरण और समन्वय स्थापित करने में सहायक सिद्ध हुआ l शासन -प्रशासन और संचालकों के मध्य हुई ,इस बैठक से प्राइवेट स्कूलों को बड़ी राहत मिली l परिणाम स्वरूप प्रशासन ने सहमती भी दी कि प्राइवेट स्कूल एनसीईआरटी के अलावा अन्य बुक्स चला सकते हैं परंतु रेट ज्यादा नहीं होना चाहिए और किताबे 4-6 दुकानों पर अभिभावकों को आसानी से मिल सके तो कोई आपत्ति नहीं होगी l* जिला शिक्षा अधिकारी महोदय ने कहा कि प्रशासन सदैव प्राइवेट विद्यालयों के सहयोग के लिए तत्पर रहेगा l उन्होंने प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के पहल की सराहना करते हुए कहा कि एसोसिएशन ने संचालकों और प्रशासन के बीच सौहार्दपूर्ण संवाद स्थापित कर सेतु का कार्य किया है l कुल मिलाकर इस बैठक से भय और तनाव का माहौल समाप्त हुआ l इस उपलब्धि से उपस्थित सभी संचालकों ने प्रसन्नता प्रकट करते हुए एसोसिएशन के सराहनीय प्रयासों की प्रशंसा की l






