A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकटनीमध्यप्रदेश

माल वाहक पिक अप सीधे स्कूल में जा घुसी कोई जन हानी नहीं

. कटनी

जिले के स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र में आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक तेज रफ्तार माल वाहक पिकअप अनियंत्रित होकर सीधे सरस्वती स्कूल की बिल्डिंग में जा घुसी। इस घटना के दौरान स्कूल परिसर में लगभग 100 बच्चे मौजूद थे। गनीमत यह रही कि इस भीषण टक्कर के बावजूद कोई जनहानि नहीं हुई और एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पिकअप की रफ्तार इतनी तेज थी कि वह स्कूल की दीवार और अगले हिस्से से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूल बिल्डिंग के आगे का हिस्सा भरभरा कर गिर गया। मलबे और धूल के गुबार के बीच बच्चों में चीख-पुकार मच गई।

हादसे के वक्त स्कूल में करीब 100 बच्चे पढ़ाई कर रहे थे। बिल्डिंग का अगला हिस्सा ढह जाने के कारण बाहर निकलने का रास्ता बंद हो गया था। आनन-फानन में स्कूल स्टाफ और स्थानीय लोगों ने सूझबूझ दिखाई और स्कूल के पीछे का दरवाजा तोड़कर सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। सुरक्षित बाहर निकलते ही बच्चों और उनके परिजनों ने राहत की सांस ली।

घटना की सूचना मिलते ही स्लीमनाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पिकअप को कब्जे में ले लिया है और चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि हादसा वाहन की तकनीकी खराबी के कारण हुआ या चालक की लापरवाही से।

कटनी ब्यूरो चीफ सुरेन्द्र कुमार शर्मा

नित नई खबर एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें

Back to top button
error: Content is protected !!